फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Mop-up round for admission to undergraduate postgraduate and BA-B.Ed courses in varanasi

बीएचयू: 1200 सीटों पर आज से मॉपअप राउंड, न पहुंचने पर खाली कराई जा रहीं सीटें; पढ़ें- पूरी प्रक्रिया

Sat, 12 Sep 2026 12:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

बीएचयू में पीजी की खाली सीटों का विवरण केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से समर्थ पोर्टल को भेज दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी रिपोर्टिंग के लिए परिसर में नहीं पहुंचे, उनकी सीटें खाली कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
BHU Mop-up round for admission to undergraduate postgraduate and BA-B.Ed courses in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में स्नातक, परास्नातक और बीए-बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए मॉपअप राउंड शुरू हो गया है। यूजी की करीब 1200 सीटों पर शनिवार से ऑनलाइन मॉपअप राउंड शुरू होगा। जल्द ही फीस भुगतान करने का लिंक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, बीए-बीएड में प्रवेश पाने के लिए 15 सितंबर तक मौका है। 

विज्ञापन


यदि 15 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच परिसर में नहीं पहुंचे तो बीए-बीएड में दाखिला नहीं मिलेगा। पीजी की खाली सीटों का विवरण केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से समर्थ पोर्टल को भेज दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी रिपोर्टिंग के लिए परिसर में नहीं पहुंचे, उनकी सीटें खाली कराई जा रही हैं। वहीं, पीजी में अभी अंतिम मॉपअप राउंड में दाखिला चल रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि सीयूईटी दे चुके उन छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है, जो अभी तक कहीं प्रवेश पाने में सफल नहीं हुए हैं। मॉपअप के पहले राउंड का सीट आवंटन 15 सितंबर को स्टूडेंट पोर्टल पर घोषित होगा। इसके लिए फीस भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीए और बीएफए कोर्स के लिए पहले दौर का सीट आवंटन 16 सितंबर को होगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है। दूसरे चरण के सीट आवंटन की घोषणा 18 सितंबर को समर्थ पोर्टल पर होगी।

बीए-बीएड में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक पहुंचे परिसर 
वहीं, बीए-बीएड कोर्स के लिए आर्य महिला पीजी कॉलेज और वसंत कॉलेज फॉर वुमेन संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए मॉपअप राउंड चल रहा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 सितंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं। इस मॉपअप राउंड में वे ही उम्मीदवार पात्र होंगे, जो पहले से बीए-बीएड कोर्स के लिए पंजीकृत हैं। इसके अलावा उनके पास वर्तमान में कोई सीट नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed