फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU MBBS student missing from hostel police engaged in investigation varanasi

बीएचयू के हॉस्टल से लापता एमबीबीएस के छात्र सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर दिखा विंध्याचल में

Thu, 11 Jun 2020 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
BHU MBBS student missing from hostel police engaged in investigation varanasi
नवनीत पराशर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस के लापता छात्र की बुलेट विंध्याचल थाने के पास बरामद हुई है। सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर  छात्र विंध्याचल में दिखाई दिया है।

विज्ञापन

 छात्र नवनीत पराशर मंगलवार की सुबह से हॉस्टल से लापता है। वह धनवंतरि हॉस्टल में रहता है। मंगलवार की सुबह वह बुलेट से बाहर गया और वापस नहीं आया। छात्रों ने उसकी खोजबीन की।  
विज्ञापन


न मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना देने के साथ ही लंका थाने में तहरीर दी । इधर, विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र में थाने के पास मंगलवार की शाम को एक बुलेट बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, छात्र ने मोटरसाइकिल कोतवाली गेट के सामने खड़ी करके मंदिर की सीढ़ी पर उसकी चाभी छोड़ दी और इसके बाद गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

BHU MBBS student missing from hostel police engaged in investigation varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

फिर मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेका। इसके बाद कुछ लोगों से बलि के बारे में चर्चा की और फिर गंगाघाट की तरफ चला गया। इसके बाद से उसे नहीं देखा गया। चर्चा है कि दो महीने पूर्व बनारस में किसी साधक से उनकी निकटता हुई थी।

इसके कारण उसका सांसारिक चीजों से मोहभंग होने लगा। लोगों के अनुसार, उसने मोबाइल, पैसा आदि किसी न किसी को दान दे दिया। उसने मोटरसाइकिल भी दान देने की चेष्टा की। इन तमाम बातों से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पैदल ही कहीं साधना के लिए चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed