फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Many students reached Student Welfare Center for counselling

मां-बाप की बात अच्छी नहीं लगती: तेज आवाज पसंद नहीं, छात्रों के इन सवालों से हर दिन रूबरू हो रहे BHU के काउंसलर

Thu, 25 Apr 2024 07:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Apr 2024 07:27 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण केंद्र में महीने भर में काउंसिलिंग के लिए 150 युवा पहुंचे। इनमें कोई कम अंक आने से तो कोई दोस्त के नाराज हो जाने से भी परेशान है। 

विज्ञापन
BHU Many students reached Student Welfare Center for counselling
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां-बाप की डांट अच्छी नहीं लगती...। दोस्त अब कट-कटकर रहता है...। बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड ने धोखा दे दिया...। मुझे तेज आवाज पसंद नहीं...। क्या करूं? छात्र-छात्राओं के इस तरह के सवालों से बीएचयू के काउंसलर हर दिन रूबरू हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण केंद्र पर रोजाना इस तरह की समस्याएं लेकर चार से पांच छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


महीने भर में करीब 150 छात्र-छात्राएं काउंसिलिंग कराने पहुंचे। इनमें ज्यादातर 18 से 25 साल के हैं। इसमें पर्सनल और रिलेशनशिप से जुड़ी समस्या लेकर युवा ज्यादा पहुंच रहे हैं। दोनों ही मसलों से जुड़े मामले 30-30 फीसदी रहे। शेष 40 फीसदी कॅरिअर की चिंता, एडजस्टमेंट, होम सिकनेस और एडिक्शन से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

केस-1

बिड़ला-ए हॉस्टल में रहने वाले तस्मय ने बताया कि बारहवीं साइंस स्ट्रीम से पास की थी। साहित्य की तरफ झुकाव होने की वजह से बीए में दाखिला ले लिया। सेमेस्टर परीक्षा में एक विषय में कम नंबर आने पर घर वालों से काफी डांट सुननी पड़ी। काश उन्हें समझा पाता कि शुरुआत में एडजस्ट करने में दिक्कत हो रही है।

केस-2
भाभा हॉस्टल में रहने वाले उन्मुक्त ने बताया कि दोस्त ने अपने जन्मदिन पर साथ घूमने चलने के लिए बोला। मैं प्रैक्टिकल का प्रोजेक्ट तैयार करने के चक्कर में भूल गया। उसे लग रहा है जानबूझकर ऐसा किया। समझाने की भी कोशिश की पर विफल रहा।
 
कोई हो उनकी बात सुनने वाला
काउंसलर डॉ. नित्यानंद तिवारी कहते हैं कि निजी मामलों और रिलेशनशिप समेत अन्य समस्याओं को लेकर तनाव में रहने वाले युवाओं की बात सुनने वाला कोई होना चाहिए। माहौल ऐसा हो कि वे अपनी बात बेझिझक कह सकें तो समस्या का समाधान तुरंत हो जाता है। यहां आने वाले सभी युवाओं की समस्याओं का समाधान किया गया।

क्या बोले प्रोफेसर
छात्र कल्याण केंद्र में सामान्य काउंसलिंग की जाती है। इसमें कॅरिअर और पर्सनल समेत विभिन्न तरह की समस्याएं लेकर युवा पहुंचते हैं। बातचीत के आधार पर उनका समाधान किया जाता है। - प्रो. एके नेमा, छात्र अधिष्ठाता, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed