फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU launch website for live dashan of bhu vishwanath

वाराणसी: बीएचयू विश्वनाथ के भी घर बैठे कर सकेंगे लाइव दर्शन, इस वेबसाइट पर मिलेगी यह सुविधा

Sat, 07 Aug 2021 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Aug 2021 10:46 PM IST
सार

बीएचयू की वेबसाइट पर लाइव दर्शन के लिए लिंक की सुविधा दी गई है। प्रभारी कुलपति ने केंद्रीय कार्यालय से इसका शुभारंभ किया।

विज्ञापन
BHU launch website for live dashan of bhu vishwanath
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के लाइव दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के लाइव दर्शन के बाद अब यह सुविधा बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी मिलने लगेगी। दूर दराज से श्रद्धालु घर बैठे ही बाबा विश्वनाथ का लाइव दर्शन पूजन कर सकेंगे। इसके लिए बीएचयू की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगा। शनिवार को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने केंद्रीय कार्यालय से बटन दबाकर लाइव दर्शन सुविधा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में भी हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। कोरोना काल में भीड़ से बचने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के उद्देश्य से ही लाइव दर्शन की शुरूआत की गई है। कार्यवाहक कुलपति एवं रेक्टर प्रो. वीके. शुक्ला ने इसके लिए मंदिर प्रशासन को बधाई देते हुए अधिक से अधिक लोगों को निर्बाध रूप से सेवा का लाभ दिलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


बीएचयू कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने कहा कि लाइव दर्शन सेवा शुरू होने से देश विदेश में रहने वाले बीएचयू के पुरा छात्र भी परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए बीएचयू की वेबसाइट www.bhu.ac.in पर लाइव दर्शन का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीविश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक डॉ. सुनील कात्यायन कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, वित्ताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय, विश्वनाथ मन्दिर के पूर्व मानित व्यवस्थापक डॉ. चंद्रमौली उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed