फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU is in the list of asia top university

एशिया की टॉप यूनिवर्सिटी में बीएचयू शामिल, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

Thu, 08 Feb 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 08 Feb 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
BHU is in the list of asia top university
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
एशिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी की सालाना रैंकिंग में बीएचयू (194) समेत भारत की 42 यूनिवर्सिटी शामिल हो गई हैं। पिछले साल भारत की 33 यूनिवर्सिटी इसमें शामिल थीं। इस तरह से भारत ने एशिया में वैश्विक यूनिवर्सिटी की रैंकिंग प्रतिनिधित्व में सुधार किया है।  बीएचयू को एशिया के टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल होने पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बीएचयू के स्टाफ और छात्रों को बधाई है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विट कर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस उपलब्धि की जानकारी के बाद से बुधवार को बीएचयू में इसे लेकर हर ओर चर्चा होती रही। शिक्षक से लेकर छात्र तक सब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी संकायों में लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।  
विज्ञापन


भारत ने एशिया में वैश्विक यूनिवर्सिटी की रैंकिंग प्रतिनिधित्व में सुधार किया है। द टाइम्स हायर एजुकेशन की तरफ से ‘एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) (29वां) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आईआईटी बॉम्बे ने दो स्थानों के नुकसान के साथ 44वें स्थान पर है। रैंकिंग में आईआईएससी को भी पिछले साल के मुकाबले दो स्थान का नुकसान हुआ है।

रैंकिंग में सबसे अधिक नुकसान आईआईटी मद्रास को हुआ है। यह रैंकिंग में 41 स्थान खिसकर 103वें स्थान पर है। शीर्ष 200 यूनिवर्सिटी की सूची में इस साल भारत का इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (141) और बीएचयू (194) भी शामिल हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed