फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU illegal resident get ultimatem of one month

बीएचयू कैंपस में अवैध कब्जेदारों को एक महीने का अल्टीमेटम

Wed, 06 Jun 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Jun 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
BHU illegal resident get ultimatem of one month
बीएचयू
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बाद अब बीएचयू से रिटायरमेंट के बाद भी बंगलों में रह रहे शिक्षकों और अधिकारियों को इन्हें खाली करना पड़ेगा। बीएचयू परिसर में 30 से अधिक ऐसे अधिकारी-शिक्षक हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद भी आवास नहीं छोड़े हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर एक महीने में बंगला खाली करने को कहा है। 
विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अलग-अलग आवास है।

 इसमें बहुत से ऐसे अधिकारी-शिक्षक हैं, जिन्हें कैंपस में आवास नहीं मिल पाता है और उन्हें मजबूरी में बाहर रहना पड़ता है। इस बीच पूर्व कुलपति के कार्यकाल में नई नियुक्तियां भी हुई हैं। ये शिक्षक कैंपस में आवास के लिए कुलपति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर परिसर मे 30 से अधिक ऐसे शिक्षक, उपकुलसचिव, सहायक कुलसचिव और अन्य अधिकारी हैं, जो बहुत पहले रिटायर होने के बाद भी यहीं पर जमे हुए हैं। कुलपति की ओर से इस बारे में शिकायतें मिलने पर फाइल तलब की गई थी। अब ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के 150 से ज्यादा क्वार्टर्स पर अवैध कब्जे

BHU illegal resident get ultimatem of one month
प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बने मकानों में भी लोग अवैध तरीके से रहे हैं। रिटायर होने के बाद चार कर्मचारी सरकारी मकानों में रह रहे हैं। उन्हें मकान खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।

उधर, हाल ही में तबादले वाले कुछ अधिकारियों ने भी आवास खाली नहीं किया है। एसडीएम सिटी ने बताया कि तबादला और रिटायरमेंट के छह माह सरकारी आवास में रहने का प्रावधान है।


उत्तर, पूर्वोत्तर रेलवे और डीरेका की कॉलोनियों में डेढ़ सौ से ज्यादा क्वार्टर में अवैध कब्जे हैं। उत्तर रेलवे की पांच कॉलोनियों में न्यू लोको कॉलोनी के कई जर्जर भवनों में कर्मचारियों के न रहने के कारण बाहरी तत्वों ने कब्जा जमा रखा है।

वहीं कई क्वार्टर ऐसे भी हैं, जहां सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों के ताले लटके हुए हैं। डीरेका परिसर की कॉलोनियों में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर तमाम बाहरी लोग रह रहे हैँ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed