फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU IIT Girl Student molestation accused bike registration number found fake

BHU IIT: छात्रा से छेड़खानी के आरोपी की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर निकला फर्जी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Jan 2023 07:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ गुरुवार रात हैदराबाद गेट के पास बाइक सवार  युवक ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने उसके बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। पुलिस की जांच में रजिस्ट्रेशन नंबर गलत निकला।


 

विज्ञापन
BHU IIT Girl Student molestation accused bike  registration number found fake
बीएचयू आईआईटी

विस्तार

बीएचयू आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी को चिह्नित करने के प्रयास में चितईपुर पुलिस जुटी हुई है। छात्रा की ओर से उपलब्ध कराए गए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने जंसा गांव में दबिश दी। हालांकि उस गाड़ी का नंबर गलत निकला। सीसी कैमरे खंगालने पर आरोपी के दूसरे बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आया है।

विज्ञापन


इसकी तस्दीक पुलिस करा रही है। सोमवार को परिवहन कार्यालय भी पुलिस की एक टीम छानबीन के लिए जाएगी।  चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट के पास गुरुवार रात छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन


छात्रा ने उसके बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। शुक्रवार को तहरीर पर चितईपुर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार छात्रा ने जो नंबर दर्ज कराया है, उसकी तस्दीक कराने पर मालूम चला कि वाहन जंसा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम जंसा में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि यहां इस तरह का कोई वाहन ही नहीं है। सीसी कैमरे खंगालने पर आरोपी के दूसरे बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी हुई। उक्त वाहन के स्वामी के बारे में पता लगाया जा रहा है। परिवहन कार्यालय में भी टीम संपर्क कर रही है। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। 

एमएससी की छात्रा संग छेड़खानी की रिपोर्ट का इंतजार 

 विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आवास के पास आठ जनवरी को एमएससी की छात्रा से छेड़खानी की घटना के सप्ताह भर बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से भी जांच कमेटी गठित की गई है, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है।

पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है। दूसरे पक्ष का बयान बाकी है। प्रभारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय पांडेय ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे नियमानुसार अनुशासन समिति को भेजी जाएगी। उसी आधार पर कार्रवाई होनी है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed