{"_id":"5af5eeeb4f1c1bd6408b492a","slug":"bhu-hostel-students-apologize","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU : हॉस्टल के छात्रों ने मांगी माफी, वापस होगा मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU : हॉस्टल के छात्रों ने मांगी माफी, वापस होगा मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 May 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस के बाहर फोर्स
- फोटो : file photo
बीएचयू बवाल के आरोपी छात्रों ने शुक्रवार को चीफ प्राक्टर से लिखित माफी मांगी है। उन्होंने ऐसी लगती न दोहराने का वादा किया है। बवाल के आरोपी छात्रों और अभिभावकों से शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने मुलाकात की।
छात्रों ने अपनी गलती पर शर्मिदिंगी जताई है। कुलपति ने उन्हें एक मौका दिया है। इसके साथ ही मारपीट में घायल जिन छात्रों की परीक्षा छूट गई है, उनकी पुन: परीक्षा कराने की भी बात कही है।
मंगलवार की रात बिरला और एलबीएस के छात्रों के बीच जमकर बवाल हुआ था। पथराव के साथ ही बमबाजी भी हुई थी। मारपीट में कई छात्र घायल हुए थे। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नौ छात्रों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच कुलपति ने अधिकारियों को छात्रों के साथ संवाद कर परिसर का माहौल सामान्य करने को कहा था। इस बीच शुक्रवार को छात्रों ने चीफ प्राक्टर कार्यालय पर जाकर लिखित माफीनामा दिया है।
उन्होंने वादा किया है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दुहराएंगे। चीफ प्रो. रोयना सिंह का कहना है कि छात्रों ने माफी मांगी है। सभी आरोपी छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया जाएगा।