वाराणसी: बीएचयू में बवाल के बाद हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाई गई, छात्रों में तनाव बरकरार, पुलिस की पैनी नजर में कैंपस
बिड़ला सी और राजाराम हॉस्टल के छात्रों के बीच बृहस्पतिवार की रात मारपीट हुई थी। पत्थरबाजी और पेट्रोल बम भी चलाए गए थे। इस घटना के बाद से दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच अभी भी तनाव बरकरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बृहस्पतिवार की रात बिड़ला सी और राजाराम हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। पत्थरबाजी और पेट्रोल बम भी चलाए गए थे। इस घटना के बाद से दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच अभी भी तनाव बरकरार है। उधर, सुरक्षा के लिहाज से हॉस्टलों के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पूरे कैंपस में छात्रों की गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
बीएचयू कैंपस में जिस तरह से आए दिन मारपीट, पत्थरबाजी छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं, उससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। वहीं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाना बीएचयू और पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। शुक्रवार को दिनभर दोनों हॉस्टल के बाहर पुलिस, पीएसी तैनात रही और शांति का माहौल बना रहा। दोनों तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में मारपीट, लूट और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कार्रवाई पर टिकी निगाहें
बृहस्पतिवार की रात पेट्रोल बम चलने, पत्थरबाजी की घटना के मामले में अब सभी की नजर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। बीएचयू प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, उसी का इंतजार है। अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई विश्वविद्यालय की ओर से नहीं की गई है। पूरे मामले पर बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आनंद चौधरी का कहना है कि बीएचयू प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों को बिड़ला-एलबीएस हॉस्टल खाली करने की नोटिस
बीएचयू के बिड़ला और एलबीएस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 29 अगस्त तक हॉस्टल खाली करने की नोटिस दी गई है। कला संकाय प्रमुख की अध्यक्षता में हुई छात्रावास समन्वयक, एडमिन वार्डन और वार्डन की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। बैठक में बिड़ला ए बी सी और लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में रहने वाले ऐसे छात्र जिनका विश्वविद्यालय के नियमानुसार हॉस्टल में रहने की अवधि पूरी हो गई है उन्हें छात्रावास खाली करने की नोटिस जारी की गई है। जारी नोटिस में कहा गया है कि 29 अगस्त की शाम पांच बजे तक ऐसे छात्रों को छात्रावास हर हाल में खाली करना होगा। जिससे एक सितंबर से विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सके।