फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Uproar Medical students closed OPD of Ayurveda faculty security personnel accused for scuffle

BHU अस्पताल में हंगामा: मेडिकल छात्रों ने बंद कराई आयुर्वेद संकाय की OPD, सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप

Mon, 17 Oct 2022 11:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में स्नातकोत्तर की सीट बढ़ाने के लिए कुलपति आवास पर बीते 10 दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। आयुर्वेद संकाय की ओपीडी को बंद कर दिया। 

विज्ञापन
BHU hospital Uproar Medical students closed OPD of Ayurveda faculty security personnel accused for  scuffle
हंगामे की सूचना पर पहुंची अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में स्नातकोत्तर की सीट बढ़ाने के लिए कुलपति आवास पर बीते 10 दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। आयुर्वेद संकाय की ओपीडी को बंद करा दिया। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने छात्रों ने ही सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की है। फिलहाल काफी गहमागहमी है।

विज्ञापन


ओपीडी के बाहर धरनारत छात्र खड़े हैं। सूचना के बाद मौके पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों को मनाने के लिए पहुंचे आयुर्वेद विभाग के डीन प्रो. केएन द्विवेदी ने कहा कि अभी शांति है। छात्रों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मरीजों की हित को देखते हुए जल्द से जल्द ओपीडी की सेवा बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

पांच साल से सीट वृद्धि की हो रही मांग

इधर,  छात्रों का कहना है कि पांच साल से सीट वृद्धि की मांग की जा रही है। संकाय प्रमुख भी बातचीत के लिए आए लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकाला। पिछले दिनों ही सोमवार से ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी जा चुकी थी। लिहाजा आज हम लोगों ने ओपीडी बंद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU hospital Uproar Medical students closed OPD of Ayurveda faculty security personnel accused for  scuffle
ओपीडी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला

 छात्रों का कहना है कि हर बार हम लोगों को बरगलाया जाता है लेकिन इस बार जब तक मांग नहीं पूरी होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में स्नातकोत्तर के 54 और स्नातक के 75 सीट है। स्नातक के छात्र पीजी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर बीते 10 दिन से कुलपति आवास पर धरना दे रहे हैं। 
पढ़ें: आखिर कब शुरू होगी BHU में दाखिले के लिए काउंसिलिंग, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed