फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Ruckus at midnight in Scuffle between patient and family doctor in emergency ward

BHU अस्पताल में आधी रात को हंगामा: इमरजेंसी वार्ड में मरीज के परिजन-डॉक्टर में हाथापाई, ऐसे शांत हुआ मामला

Sun, 06 Nov 2022 09:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 09:47 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार देर रात उस समय हंगामा होने लगा जब एक मरीज के परिजन और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन
BHU hospital Ruckus at midnight in Scuffle between patient and  family doctor in emergency ward
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शनिवार देर रात एक मरीज के परिजन और इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टर के बीच हाथापाई से माहौल गरमा गया। परिजनों का आरोप है कि हाथापाई की घटना से नाराज डॉक्टर ने संबंधित मरीज के साथ भी दुर्व्यवहार किया और घटना के बाद से उसे देखा भी नहीं। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद मरीज का इलाज शुरू हो सका।

विज्ञापन


बुखार से पीड़ित सामनेघाट निवासी एक युवक को उसके परिजन उल्टी, बुखार की शिकायत पर बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां आने पर पर्चा कटाने के बाद परिजन चिकित्सक से स्ट्रेचर मिलने की जानकारी करने गया। इसी बीच परिजन और एक जूनियर डॉक्टर के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

अन्य मरीजों के साथ ही उनके परिजन भी घबराए

बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। इमरजेंसी में हाथापाई देख वहां भर्ती अन्य मरीजों के साथ ही उनके परिजन भी घबरा गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि जूनियर डॉक्टरों ने उनके मरीज के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद कई डॉक्टर भी वहां जुट गए। देखते-देखते भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई है। फिलहाल मामला शांत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हो सकता है खुलासा

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार की रात घटना का खुलासा इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद हो सकता है। जहां डॉक्टर मरीज के परिजन पर हाथापाई का आरोप लगाते रहे वहीं परिजनों का कहना था कि इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के साथ मारपीट की। अब जब सीसीटीवी की जांच होगी तो घटना के बारे में सही जानकारी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed