{"_id":"5b732a8042c7922de11ba99e","slug":"bhu-hospital-patient-get-new-facility-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः बीएचयू अस्पताल में आज से आठ नई सुविधाएं शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः बीएचयू अस्पताल में आज से आठ नई सुविधाएं शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
सर सुंदर लाल अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के दिन मरीजों और परिजनों के लिए आठ नई सुविधाएं शुरू हो रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में हर दिन पांच हजार से अधिक मरीज आते हैं।
पर्ची बनवाने, अलग-अलग तरह की जांच के लिए फीस जमा कराने के लिए इन्हें लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। नई सुविधाओं से लोगों का समय और परेशानी बचेगी तथा कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति इन सुविधाओं को बुधवार सुबह एक साथ लांच करेंगे। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस न करने का संकल्प लेंगे।
पढ़ें: बीएचयू अस्पताल में अब दिव्यांग मरीजों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के दिन प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक और दलाली पर अंकुश लगाने की अंतिम तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। अस्पताल की ओपीडी में घूमने वाले दलाल जो मरीजों को पकड़कर दवा, जांच आदि के लिए बाहर ले जाते हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा ऐसे चिकित्सकों की तलाश की जा रही है, जिनका संबंध बाहर मेडिकल स्टोर, जांच केंद्रों से हैं। इससे अस्पताल की छवि धूमिल होती है। चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि सबसे पहले एप, डिजिटल कार्ड शुरू होगा, इसके बाद एक-एक कर जल्द ही सभी सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।

शुरू होने वाली हैं ये सुविधाएं
बीएचयू अस्पताल
- ऑन लाइन ओपीडी- घर बैठे ओपीडी में पंजीकरण करा सकते हैं।
- एंड्राइड आधारित मोबाइल एप-कहीं से भी मोबाइल द्वारा ओपीडी का नंबर लगा सकते हैं।
- क्यू.आर. कोड प्रणाली-यह कोड स्कैन कर किसी भी बैंक में अपने खाते से बिल का भुगतान कर सकते हैं।
- ऑनलाइन भुगतान- इस सुविधा में नेट बैकिंग या मोबाइल बैकिंग के द्वारा बिल का भुगतान किया जा सकता है।
- आधार व भुगतान - अब आप आधार द्वारा केवल अंगूठा दबाकर अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
- स्मार्ट मशीन- आप अपने एटीएम या क्रेडिट कार्ड से इस मशीन के द्वारा भुगतान कर सकते हैं।
- सीयूजी कार्ड प्रणाली- पैसा कैश में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कार्ड में एडवान्स पैसा डालकर बिल का भुगतान करें और बाद में बचे हुए पैसे वापस ले सकते हैं।
- ई वॉलेट सिस्टम- इससे जांच आदि की फीस का भुगतान करने में आसानी होगी