{"_id":"6163e5338ebc3e624f62dd7e","slug":"bhu-hospital-opd-ward-renovation-professor-om-shankar-raised-questions-on-kayakalp-fund-accused-for-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में 'कायाकल्प' पर प्रोफेसर ने उठाया सवाल, घोटाले का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में 'कायाकल्प' पर प्रोफेसर ने उठाया सवाल, घोटाले का लगाया आरोप
Mon, 11 Oct 2021 12:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:51 PM IST
सार
अपने फेसबुक वॉल पर लिखे पोस्ट में प्रोफेसर ओम शंकर ने अस्पताल की ओपीडी हॉल में पक्के फर्श होने के बाद भी उस पर नए मार्बल को लगाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ओपीडी में पक्के फर्श पर लगाया जा रहा मार्बल्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों पर एक बार फिर हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओम शंकर ने सवाल खड़ा करते हुए घोटाले का आरोप लगाया है। अपने फेसबुक वॉल पर लिखे पोस्ट में प्रोफेसर ओम शंकर ने अस्पताल की ओपीडी हॉल में पक्के फर्श होने के बाद भी उस पर नए मार्बल को लगाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
इसका वीडियो और फोटो अपलोड करते हुए जांच की मांग की है। फेसबुक पर अपने पोस्ट में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओम शंकर ने बताया है कि मरीजों के लिए स्ट्रेचर, आवश्यक जांच के लिए एमआरआई मशीन, पेट स्कैन मशीन,ऑटोमेटिक जांच उपकरण खरीदने आदि के बजाय अनावश्यक धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले से ही मजबूत दीवारों को तोड़कर नए खंभे बनाए जा रहे हैं, तो सुंदर फर्श के ऊपर नए फर्श भी बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे मरीजों का कोई लाभ तो नहीं हो सकता है लेकिन अधिकारियों को इसका लाभ जरूर मिलेगा। उनके पोस्ट को लोग तेजी से शेयर करने के साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने कहा कि ओपीडी हॉल में कई जगहों पर फर्श खराब है। इस वजह से कायाकल्प के तहत उसे सही कराया जा रहा है। सब एक ही जैसा दिखे इस वजह से ही ओपीडी हॉल में फर्श बनवाया जा रहा है।