फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital Junior doctors strike continues patients problems increase operations postponed

बीएचयू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: एनएसयूआई का आरोप- हड़ताल भाजपा द्वारा पोषित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Wed, 08 Dec 2021 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Dec 2021 10:14 PM IST
सार

नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में आईएमएस बीएचयू के जूनियर डॉक्टर 27 नवंबर से हड़ताल पर हैं।  हड़ताल के विरोध में  बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

 

विज्ञापन
BHU Hospital Junior doctors strike continues patients problems increase  operations postponed
बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित  सर सुंदर लाल अस्पताल की इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को जहां ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। वहीं, इमरजेंसी में मरीज स्ट्रेचर पर पड़े रहे। वह चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। हालांकि, सीनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्हें समय से इलाज नहीं मिल पा रहा था।

विज्ञापन


इधर,जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पूरी हड़ताल भाजपा द्वारा पोषित है।  विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल खत्म कराने की मांग की। 
विज्ञापन


मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर खड़े रहे  परिजन
बुधवार को बीएचयू इमरजेंसी के बाहर परिजन स्ट्रेचर पर मरीजों को लेकर खड़े रहे। उधर, ऑपरेशन थिएटर में भी परिजनों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि हड़ताल की वजह से इमरजेंसी में केवल 36 मरीजों को ही देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल की चेतावनी

BHU Hospital Junior doctors strike continues patients problems increase  operations postponed
परेशान मरीज। - फोटो : अमर उजाला

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का असर ऑपरेशन थिएटर पर भी दिखा। मरीजों के परिजन बाहर खड़े होकर ऑपरेशन का इंतजार करते रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां मरीजों की संख्या भी अधिक रही। इधर, जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहने का फैसला किया है। 
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास अध्यक्ष बने प्रो. नागेंद्र पांडेय, दो साल बाद शासन ने जारी की सूची

हड़ताल के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। इमरजेंसी में सेवा बंद करने को अमानवीय कृत्य बताकर विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल खत्म कराने की मांग की है। बीएचयू इकाई अध्यक्ष राणा रोहित सिंह ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह से अमानवीय है और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।

शासन और प्रशासन की तरफ से कोशिश नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि पूरी हड़ताल भाजपा द्वारा पोषित है। कहा कि अगर जूनियर डॉक्टर जल्द से जल्द काम पर नहीं लौटते हैं तो उन पर एस्मा और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed