फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital Interview for post of MS lasted eight hours in varanasi

IMS BHU: बीएचयू अस्पताल में एमएस पद के लिए आठ घंटे चला साक्षात्कार, संभावित नामों को लेकर चर्चाएं शुरू

Thu, 09 Jul 2026 04:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Jul 2026 04:28 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में एमएस पद के लिए आठ घंटे तक साक्षात्कार चला। इसके बाद परिसर में संभावित नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। 

विज्ञापन
BHU Hospital Interview for post of MS lasted eight hours in varanasi
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में एमएस और ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को करीब आठ घंटे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चली। एमएस पद के लिए 14 और ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज पद के लिए नौ अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। 

विज्ञापन


साक्षात्कार समाप्त होने के बाद बीएचयू परिसर और अन्य स्थानों पर संभावित नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, बीएचयू प्रशासन की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में फिलहाल मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर केके गुप्ता एमएस का कार्यभार संभाल रहे हैं। अब पांच वर्ष के लिए स्थायी नियुक्ति होनी है। इसके लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह नौ बजे शुरू हुआ साक्षात्कार दोपहर करीब दो बजे तक चला। इसमें एम्स नई दिल्ली की डॉ. शिल्पा शर्मा, आईएमएस-बीएचयू के प्रो. बीएन मिश्रा, ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह सहित 14 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज पद के लिए नौ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed