फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital emergency beds full queue of stretchers outside gate

बीएचयू अस्पताल: 120 बेड की इमरजेंसी फुल, गेट के बाहर स्ट्रेचरों की कतार; जमीन पर बैठकर परिजन कर रहे देखभाल

Thu, 28 Mar 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में मरीजों की भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि 120 बेड की इमरजेंसी फुल गई। इतना ही नहीं गेट के बाहर स्ट्रेचरों की कतार लगी है। यहां भर्ती मरीजों में मौसमी बीमारी के साथ ही कार्डियक अरेस्ट, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, सांस लेने में तकलीफ वाले लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
BHU hospital emergency beds full queue of stretchers outside gate
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी मरीजों से भर गई है। इमरजेंसी वार्ड में कई मरीजों को स्ट्रेचर पर रखकर इलाज करना पड़ रहा है। बुधवार को इमरजेंसी के गेट के बाहर स्ट्रेचरों की कतार लगी रही। परिजन भी जमीन पर बैठकर उनका ख्याल रख रहे हैं।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में 120 बेड की इमरजेंसी में हृदय रोग, मेडिसिन सहित अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए अलग कमरा बना है। यहां जरूरत के हिसाब से पोर्टेबल वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं भी हैं। पिछले तीन-चार दिन से यहां मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। इसमें मौसमी बीमारी के साथ ही कार्डियक अरेस्ट, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को इमरजेंसी के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक मरीजों के परिजनों की भीड़ लगी रही। इमरजेंसी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी लोगों को बार-बार किनारे बैठने और स्ट्रेचर को एक लाइन में लगाने की सलाह दे रहे थे। उधर, इमरजेंसी ब्लॉक के सामने बना वार्ड भी मरीजों से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed