फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital doctors strike end OPD start with security

बीएचयू अस्पतालः रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच ओपीडी बहाल, उमड़े मरीज

Tue, 02 Oct 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 02 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
BHU hospital doctors strike end OPD start with security
बीएचयू में आए मरीज - फोटो : amar ujala
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में छह दिन से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार को ओपीडी में पहले जैसी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी हाल सहित अस्पताल के हर चैनल गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस के जवान भी तैनात किए गए।
विज्ञापन


जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने रविवार रात 11 बजे हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया था। इमरजेंसी और वार्ड में रात में रेजीडेंट काम पर आ गए थे। सोमवार सुबह ओपीडी खुलते ही उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत रही।
विज्ञापन


जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की छह दिन चली हड़ताल की वजह से काफी मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया था। 24 सितंबर को फीमेल वार्ड में मरीज और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद भड़के विवाद ने उग्र रूप ले लिया था। डॉक्टरों की मांग पर अस्पताल में सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ओपीडी हाल के पास से लेकर सर्जरी विभाग, जनरल मेडिसिन, ओपीडी ऊपरी तल, इमरजेंसी के बाहर सहित अस्पताल में जहां-जहां चैनल गेट लगे हैं, वहां-वहां विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों के साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात रहे। माना जा रहा है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में बाउंसरों की तैनाती भी की जाएगी। 

बिना पास प्रवेश नहीं  

BHU hospital doctors strike end OPD start with security
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल - फोटो : amar ujala
वार्डों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मरीजों से परिजनों के मिलने का समय शाम चार बजे से छह बजे के बीच तय कर दिया गया है। इस दौरान भी बिना पास के वार्ड में प्रवेश की अनुमति नहीं है। शाम को हर परिजन का पास चैक कर ही उसे वार्ड में प्रवेश दिया गया।

वहीं काम पर लौटने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर जब धनवंतरि हॉस्टल पहुंचे तो वहां ताला बंद देखकर भड़क गए। इसकी जानकारी जब अस्पताल प्रशासन को हुई तो तत्काल गेट खुलवाने की व्यवस्था में अधिकारी लग गए। रेजीडेंट का कहना था कि उनके कपड़े सहित जरूरी सामान कमरे में ही है। इसके बाद ताला खुलवाकर सभी को सामान दिलवाया गया।

उधर, छह दिन बाद अस्पताल खुलने के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों का ग्राफ बढ़ गया। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक सोमवार को 3291 लोगों ने पर्चा लिया ,जबकि कुल 5740 लोगों ने पंजीकरण कराकर डॉक्टरों को दिखाया। सोमवार को 119 मरीज भर्ती हुए, 143 को छुट्टी दी गई। उधर, इमरजेंसी में भी 125 लोगों ने इलाज कराया। आंकड़ों के मुताबिक 61 ऑपरेशन और 3242 मरीजों की जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed