{"_id":"5c19dd19bdec2257171e7ba0","slug":"bhu-hospital-doctors-found-rinch-in-stomach-of-patient","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द के बाद पहुंचा बीएचयू अस्पताल, जांच में निकला कुछ ऐसा डॉक्टर्स भी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द के बाद पहुंचा बीएचयू अस्पताल, जांच में निकला कुछ ऐसा डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
Thu, 20 Dec 2018 01:30 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
दाहिने आंत में फंसी है रिंच, सर्जरी विभाग में चल रहा है इलाज
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक ऐसे मरीज का इलाज चल रहा है, जिसने नट-बोल्ट, खोले जाने वाले रिंच को खा लिया । जब पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिवारीजन उसे अस्पताल ले आए। यहां सबसे पहले गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज कराया, जहां जांच के बाद पता चला कि आंत में रिंच फंसी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उसे सर्जरी विभाग रेफर किया गया। जहां डॉ. एसके तिवारी के निर्देशन में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र के मुताबिक संबंधित मरीज मानसिक रोगी है। कोशिश की जा रही है कि दवा से रिंच बाहर आ जाए नहीं तो ऑपरेशन किया जाएगा।
x ray report
- फोटो : social media
वाराणसी के लोहता के भट्ठी गांव निवासी दिलीप (45) ने कुछ दिन पहले एक रिंच खा लिया था। इसकी जानकारी घर वालों को तब हुई जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ। पहले घर के आसपास दिखाया गया जब यहां कोई राहत नहीं मिली तो उसे बीएचयू लेकर आए। यहां गैस्ट्रोलॉजी में पहले इलाज शुरू हुआ, जहां जांच कराया गया तो रिंच फंसे होने की रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : self
कुछ दिन तक यहां इलाज करने के बाद उसे सर्जरी विभाग भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डॉ.एसके तिवारी मरीज का इलाज कर रहे हैं। बताया कि दाहिने तरफ की आंत में रिंच फंसी हुई है।
विज्ञापन
डॉ. विजय नाथ मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
संभावना है कि दवा से एक सप्ताह के भीतर रिंच बाहर आ जाएगी, अगर नहीं निकली तो ऑपरेशन करना पड़ेगा। बताया कि जिस आंत में फंसी है, उसके नीचे हृदय वाली नस है, जिसमें लापरवाही बरतने पर मौत का भी खतरा रहता है।