फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital Condition Platelets gives on stretcher in emergency ward while beds in dengue ward remained empty

बीएचयू अस्पताल का हाल: इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर चढ़ा दी प्लेटलेट्स, डेंगू वार्ड में बेड रहे खाली

Mon, 04 Oct 2021 11:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 11:33 AM IST
सार

 डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ही बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने ब्लॉक में पीडियाट्रिक के साथ-साथ ही जनरल मेडिसिन के 30-30 बेड का अलग वार्ड बनाया है। 

विज्ञापन
BHU Hospital Condition Platelets gives on stretcher in emergency ward while beds in dengue ward remained empty
इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर चढ़ा दी प्लेटलेट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में आने वाले डेंगू के मरीजों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 30 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है, इसके बावजूद इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर ही डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार को दोपहर में इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक युवती को स्ट्रेचर पर ही प्लेटलेट्स चढ़ा दी गई।

विज्ञापन


जबकि सुपर स्पेशियलिटी के तीसरी मंजिल पर बने डेंगू वार्ड में सभी बेड खाली रहे।  डेंगू और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ही बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने ब्लॉक में पीडियाट्रिक के साथ-साथ ही जनरल मेडिसिन के 30-30 बेड का अलग वार्ड बनाया है।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी के तीसरी मंजिल पर बने डेंगू वार्ड में सभी बेड खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ ही इलाज संबंधी सभी व्यवस्थाएं भी हैं, लेकिन रविवार में दोपहर में डेंगू से पीड़ित आजमगढ़ निवासी एक महिला पहुंची तो उसे इमरजेंसी वार्ड के गेट पर स्ट्रेचर पर भर्ती कर यहीं पर चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ाया। इसे एक नहीं बल्कि तीन से चार यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। परिजनों के मुताबिक इमरजेंसी वार्ड में बेड न होने का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने स्ट्रेचर पर ही प्लेटलेटस चढ़ाया। 

सीएम आरोग्य मेला: स्वास्थ्य केंद्रों पर मिले 14 कुपोषित बच्चे, 43 में खून की कमी

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को 2711 लोगों की जांच की गई। शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर परामर्श के साथ ही जरूरी दवाइयां दी। इस दौरान 14 कुपोषित बच्चे मिले। इसके अलावा 43 लोगों में खून की कमी भी मिली। चिकित्सकों ने खानपान पर विशेष ध्यान देते रहने, समय-समय पर सेहत की जांच कराते रहने की सलाह दी।

मेले में नौ लोगों में टीबी के संभावित लक्षण भी मिले हैं। 10 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। अपर निदेशक/सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने अर्दली बाजार और लल्लापुरा शहरी पीएचसी और एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने शहरी पीएचसी चौकाघाट और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह शहरी पीएचसी शिवपुर पर लगे स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। 

सीएमओ ने कहा कि एक ही छत के नीचे लोगों की स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं मिल सके, मेले का यही उद्देश्य है। इस दौरान 2711 लोगों की जांच में 1101 पुरुष, 1270 महिला और 340 बच्चों की जांच हुई। मेले में 547 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। 1468 लोगों की स्क्रीनिंग और 700 की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed