फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital app ready online number facility will start

खुशखबरीः बीएचयू अस्पताल का ऐप तैयार, ऑनलाइन लगेगा नंबर 

Sun, 05 Aug 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
BHU hospital app ready online number facility will start
ओपीडी
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में ओपीडी में ऑनलाइन नंबर लगवाने के लिए ऐप बनकर तैयार हो गया है। आगामी स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की ओर से इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के बाद दूर दराज से बैठे मरीज चिकित्सकों से परामर्श के लिए ओपीडी में नंबर लगवा सकेंगे। अस्पताल में यूपी के अलावा बिहार, झारखंड आदि जगहों से आने वाले मरीजों को ओपीडी में पर्चा कटवाने, अंदर नंबर लगाने आदि के लिए परेशान होना पड़ता है। उनकी इसी समस्या के समाधान के लिए अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक प्रो.विजय नाथ मिश्र के निर्देशन में जहां सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सामान्य बीमारियों के मरीजों को देखने की व्यवस्था शुरू हुई वहीं अब अस्पताल का जो नया ऐप बनवाया जा रहा था, वह तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महामना मदन मोहन मालवीय की तस्वीर लगी इस ऐप में लॉगिन कर लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। शुक्रवार को हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में ऐप और डिजिटल कार्ड के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। कुलपति की ओर से इसका उद्घाटन कराया जाएगा।  

ऐप पर रहेगी ये जानकारी

BHU hospital app ready online number facility will start
ऐप - फोटो : अमर उजाला
-विभागवार डॉक्टरों के बारे में पूरी जानकारी
-घर बैठे ओपीडी का पंजीकरण कराया जा सकेगा
-एचडीएफसी बैंक के लिंक से पर्चा शुल्क जमा होगा
-आगामी तीन महीने में जांच की सुविधाएं भी रहेगी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed