फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girls hostel is not safe person enter in midnight

बीएचयू के गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात घुसा युवक, छात्राओं ने दौड़ाया

Fri, 13 Oct 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Oct 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
BHU girls hostel is not safe person enter in midnight
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी, बवाल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सुरक्षा बढ़ाने, कैमरा लगवाने का दावा भले ही कर रहा हो लेकिन अभी भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।  65 जगहों पर कैमरे लगाने का दावा तो हो रहा है लेकिन अभी भी कई छात्रावासों में कैमरे नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला पाउगी गर्ल्स हॉस्टल का है। यहां गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक दुस्साहसी युवक बाउंड्री से हॉस्टल में कूद गया। वहां कार्यरत कर्मचारी ने उसे देखा तो शोर मचाया और तत्काल इसकी सूचना क्यूआरटी को दी।
विज्ञापन


इधर, हॉस्टल में युवक के घुसने की जानकारी मिलने पर छात्राओं ने हंगामा मचाते हुए उसे दौड़ा लिया। जब तक क्यूआरटी पहुंचती युवक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। हॉस्टल में कैमरा नहीं होने के कारण युवक की पहचान भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक किस मकसद से अंदर कूदा यह भी साफ नहीं हो सका। इस वारदात के बाद कुछ छात्राएं सहम गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए अब चीफ प्रॉक्टर ने जल्द से जल्द कैमरा लगवाने और यहां सुरक्षा बढ़ाने की की बात कही है।
बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी मामले की जहां जांच चल ही रही है कि आए दिन राह चलते छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है। 

गुरुवार दिन में छात्रा के साथ हुई थी छेड़खानी

BHU girls hostel is not safe person enter in midnight
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दिन में भी एक छात्रा छेड़खानी की शिकार हुई।  इसकी शिकायत चीफ प्राक्टर के पास पहुंच रही हैं और क्यूआरटी टीम मौके पर जा भी रही है लेकिन अभी छात्राओं की सुरक्षा नाकाफी है। बीएचयू कैंपस  में केंद्रीय विद्यालय के निकट बने इस हॉस्टल में महिला महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं रहती हैं।

रात करीब डेढ़ बजे छात्रावास गेट के भीतर एक युवक बाउंड्री से कूद गया।  अभी वह और अंदर जाने की कोशिश में लगा ही था कि वहां तैनात कर्मचारी ने उसे देख लिया और शोर मचाया, इसकी सूचना तत्काल क्यूआरटी को दी । इधर शोर सुनकर अंदर से छात्राएं भी बाहर आ गई और हंगामा करने लगी।

अपने आप को चारो ओर से घिरता देख युवक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। मामले में  चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह ने पाउगी हॉस्टल में आधी रात एक युवक के घुसने की सूचना मिलने पर तत्काल क्यूआरटी को भेजा गया।

छात्राओं ने हिम्मत से काम लिया और उसे दबोचने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। हॉस्टल में जल्द से जल्द सीसीटीवी लगाए जाने के साथ ही सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed