फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu girls demand,allow to inter in hostel after 10 pm

बीएचयू की छात्राओं ने कहा, ‘रात 10 बजे तक हॉस्टल से बाहर रहने की आजादी दो’

Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
bhu girls demand,allow to inter in hostel after 10 pm
बीएचयू की छात्राओं ने केंद्रीय कार्यालय में सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में इंटरनेट से लेकर हॉस्टल में आने-जाने की वक्त की पाबंदी और मेस से जुड़ी समस्याओं के विरोध में छात्राएं गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय पहुंचीं और चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को भी रात 10 बजे तक बाहर रहने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


छात्राओं का कहना था कि उन्हें साढे़ छह बजे के बाद हास्टल से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। 
छात्राओं ने कहा कि सभी गर्ल्स हॉस्टल में 24 घंटे इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाए।

उन्होंने कहा कि एमएमवी के हॅास्टल में विज्ञान की छात्राओं को ही ये सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा छात्राओं ने मेस ऑफ की भी मांग की। छात्राओं ने कहा कि वे मेस में भोजन करें या न करें उन्हें 25 दिन का मेस शुल्क देना होता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के हॉस्टल की तरह छात्राआें के हॉस्टल में कमेटी बनाकर मेस के प्रबंधन की जिम्मेदारी छात्राओं को देने की बात कही। उन्हाेंने ये भी मांग की कि लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए रात दस बजे तक वाहन की सुविधा भी मुहैया कराई जाए। चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह का कहना है कि छात्राओं को रात आठ बजे तक बाहर रहने की अनुमति है और नियम पहले के बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोई बदलाव कुलपति के निर्णय पर होगा, फिलहाल वो शहर से बाहर हैं। दूसरी मांगों पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अगले दो महीने में हर हॉस्टल को वाईफाई कर दिया जाएगा। मेस के बाबत सभी वार्डन से वार्ता कर इसका भी हल निकालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed