{"_id":"5bf792ebbdec2241ad18a8d4","slug":"bhu-girl-students-filed-case-against-professor-for-sexual-abuse-me-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: पीएचडी की डिग्री लेने के तुरंत बाद छात्रा ने प्रोफेसर पर दर्ज कराया ‘मीटू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: पीएचडी की डिग्री लेने के तुरंत बाद छात्रा ने प्रोफेसर पर दर्ज कराया ‘मीटू’
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद चौधरी के खिलाफ गुरुवार की रात लंका थाने में छेड़खानी और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विभाग की पूर्व शोध छात्रा की तहरीर पर की गई है। वहीं, प्रो. चौधरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया है।
विज्ञापन
प्रो. चौधरी पर आरोप लगाने वाली छात्रा ने आयुर्वेद संकाय के रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग से 2014 से 2017 तक शोध कार्य किया है और न्यूयार्क में आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में सेवा दे रही हैं। गुरुवार को बीएचयू के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आई छात्रा ने मुख्य समारोह के बाद संकाय स्तर पर आयोजित समारोह में शोध उपाधि ली।
विज्ञापन
इसके बाद प्रो. चौधरी के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी। लंका थानाध्यक्ष के मुताबिक तहरीर में शोध कार्य के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने के साथ ही मामले में धमकी देने का भी जिक्र है। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही जांच कर आरोप मुक्त कर चुका है। अध्ययन के दौरान संबंधित छात्रा ने कभी कोई शिकायत नहीं की। अब आरोप लगाकर मेरी और विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल किया जा रहा है। मामले में जो भी जवाब मांगा जाएगा वह दिया जाएगा।