फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girl student killed boyfriend from with friends screwdriver

Varanasi: बीएचयू छात्रा ने प्रेमी संग ब्वॉयफ्रेंड को मार डाला, बेहोश किया, पेचकस घोंपा, लाश को लगाया ठिकाने

Sun, 25 Jun 2023 07:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

फर्रुखाबाद निवासी बीएससी के छात्र देवांश यादव (23) के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज खुलासा वाराणसी पुलिस ने किया है। देवांश करीब एक माह से लापता था। उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात को बीएचयू में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने प्रेमी और दोस्तों संग इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
BHU girl student killed boyfriend from with friends screwdriver
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी छात्रा और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि कानपुर की रहने वाली बीएचयू में पढ़ने वाली छात्रा ने पुराने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की साजिश रची। अपने प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से पुराने ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के बहाने फर्रुखाबाद से वाराणसी बुलाई। घूमने जाने की बात कहकर चलती कार में प्रेमी की मदद से फर्रुखाबाद निवासी छात्र को जूस में नींद की गोली मिलाकर पिलाई।

विज्ञापन


जब वो बेहोश हो गया तो गिट्टी के ढेर पर पटक-पटक कर मारा। फिर गले और सीने पर पेचकस से ताबड़तोड़ कई वार किए। मौत होने पर लाश को चंदौली जिले के सिंघी ताली पुलिया के पास फेंक आए। यह सनसनीखेज खुलासा रविवार को हुआ। फर्रुखाबाद निवासी बीएससी के छात्र देवांश यादव (23) के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने एक महीने बाद रविवार को सुलझाई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खाकी को किया कलंकित; इनकम टैक्स अधिकारी बन व्यापारियों से करते थे वसूली, दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को भेजा गया जेल

प्रकरण को लेकर देवांश की प्रेमिका और कानपुर के कल्याणपुर थाना के आवास विकास केशवपुरम की रहने वाली बीएचयू की एमकॉम की छात्रा अनुष्का तिवारी व उसके प्रेमी जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के गोला बाजार के राहुल सेठ और कार चालक मड़ियाहूं के मोहल्ला काजीकोट के सादाब आलम को रविवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

26 मई से लापता था देवांश, वाराणसी में दर-दर भटके थे माता-पिता

फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के कुइयावूट बाईपास निवासी शिक्षक रामकिशोर यादव का इकलौता बेटा देवांश यादव बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। बीते 25 मई को देवांश वाराणसी घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था। हालांकि वह बीएचयू में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका अनुष्का से मिलने आया था। 26 मई को देवांश ने अपने दोस्त श्रीवत्स को बताया था कि वह अस्सी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा है। इसके बाद देवांश का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।

देवांश की खोजबीन करते हुए उसके मां-बाप वाराणसी आए और 29 मई को भेलूपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराए। काफी खोजबीन के बाद भी देवांश का पता नहीं लगा तो देवांश के पिता रामकिशोर ने आठ जून को भेलूपुर थाने में अनुष्का और उसके पिता व चाचा के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।

छात्रा ने बताया देवांश की हत्या का कारण

सर्विलांस प्रभारी अंजनी पांडेय और अस्सी चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा का सर्विलांस और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से अनुष्का और राहुल पर शक गहराया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। छात्रा समेत तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। छात्रा के मुताबिक, वह राहुल से प्यार करती थी। यह बात देवांश को नागवार गुजरती थी। आए दिन वह टोका-टाकी करता था। इसी कारण उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed