फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girl student died due to bull attack people came out for justice

सांड़ के हमले में बीएचयू की छात्रा की मौत, इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

Mon, 05 Mar 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Mar 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
BHU girl student died due to bull attack people came out for justice
दोषी अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीएचयू की छात्रा निधि यादव की सांड़ के हमले से मौत के बाद लोगों का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। छात्र-छात्राओं के साथ ही समाजसेवी संस्थाओं के लोग इंसाफ दिलाने के लिए आगे आते जा रहे हैं।

भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की ओर से आयोजित बनारस की बेटी को इंसाफ दो अभियान में युवाओं ने इंसाफ दिलाने का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


आजाद पार्क लहुराबीर पर आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के पूर्व छात्रनेता सुनील यादव ने कहा कि बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने का जुमला उछाला गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बनारस में इतने सांड़ हो गए हैं कि वह सांड़ सिटी में तब्दील होता जा रहा है। यही नहीं, सांड़, बंदर, आवारा कुत्तों के आतंक से नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टा सांड़ों के हमलों के चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। आवारा पशुओं को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो चुके अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।


उन पर निधि यादव की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। महिला संगठन ऐपवा नेता कुसुम वर्मा ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed