फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Girl student brutally kills ex boyfriend with new lover

खुलासा: बीएचयू की छात्रा ने प्रेमी संग मिल पुराने दोस्त को बेरहमी से मार डाला, मां-बाप शव तक नहीं देख सके

Mon, 26 Jun 2023 10:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 10:07 AM IST
सार

फर्रुखाबाद निवासी बीएससी के छात्र देवांश यादव (23) के अपहरण और हत्या की गुत्थी वाराणसी पुलिस ने सुलझा दी है। प्रेम प्रसंग में देवांश की हत्या हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
BHU Girl student brutally kills ex boyfriend with new lover
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी छात्रा और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूमने की बात बोलकर वाराणसी आया फर्रुखाबाद निवासी बीएससी का छात्र देवांश यादव (23) लापता नहीं था बल्कि उसकी हत्या हुई थी। यह सनसनीखेज खुलासा रविवार को पुलिस ने किया। देवांश की प्रेमिका और कानपुर निवासी बीएचयू की एमकॉम की छात्रा अनुष्का तिवारी व उसके प्रेमी जौनपुर निवासी राहुल सेठ और कार चालक सादाब आलम को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 27 मई को चंदौली जिले की पुलिस को देवांश का शव मिला था। 72 घंटे तक पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की और सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर उसकी अंत्येष्टि करा दी थी। देवांश के माता-पिता को मलाल है कि वो अपने इकलौते बेटे का न शव देख सके। 

विज्ञापन

नए प्रेमी का विरोध करता देवांश

पुलिस की पूछताछ में अनुष्का ने बताया कि कानपुर में रहने के दौरान वह और देवांश एक दूसरे से प्यार करते थे। पढ़ाई के लिए बनारस आने के बाद भी वह और देवांश संपर्क में थे। बीच में अनुष्का ने की जान-पहचान राहुल से हुई। पैसे और राहुल का लाइफ स्टाइल देख अनुष्का उसपर मरने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीएचयू आईआईटी के शोध छात्र ने की खुदकुशी, पिछले साल हुई थी शादी, बंद होने वाली थी फेलोशिप

देवांश को इस बात की भनक तो उसने अपने रिश्ते का हवाला देकर विरोध किया। रोज-रोज की टोका-टाकी बीएचयू में पढ़ने वाली अनुष्का को नागवारी गुजरी और उसने देवांश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसमें उसने नए नवेले प्रेमी राहुल से मदद मांगी। साजिश के तहत ही वह देवांश को फोन कर वाराणसी बुलाई। पुलिस को अनुष्का ने बताया कि 26 मई को वह कार लेकर अस्सी पुलिया के पास देवांश से मिली।

जमीन पर पटका, फिर गले और सीने पर पेचकस घोंपा

कार को राहुल का दोस्त सादाब आलम चला रहा था। कार से देवांश को चंदौली जिले के सिंघी ताली पुलिया के आगे ले जाया गया। सुनसान स्थान देख कर देवांश को कार से नीचे उतार कर राहुल और सादाब ने उसे पटक-पटक कर मारा। इसके बाद देवांश के गले और सीने पर पेचकस से ताबड़तोड़ कई वार किए। देवांश की मौत की पुष्टि होने पर लाश को वहीं छोड़कर लौट आए। अगली सुबह अनुष्का और राहुल बाहर चले गए। 

26 मई से देवांश का मोबाइल था बंद

फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के कुइयावूट बाईपास निवासी शिक्षक रामकिशोर यादव का इकलौता बेटा देवांश यादव बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। बीते 25 मई को देवांश वाराणसी घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। हालांकि वह बीएचयू में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका अनुष्का से मिलने आया था। 26 मई को देवांश ने अपने दोस्त श्रीवत्स को बताया था कि वह अस्सी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा है। इसके बाद देवांश का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। देवांश की खोजबीन करते हुए उसके मां-बाप वाराणसी आए और 29 मई को भेलूपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

शुरू से था अनुष्का पर शक

काफी खोजबीन के बाद भी देवांश का पता नहीं लगा तो देवांश के पिता रामकिशोर ने आठ जून को भेलूपुर थाने में अनुष्का और उसके पिता व चाचा के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। सर्विलांस प्रभारी अंजनी पांडेय और अस्सी चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा का सर्विलांस और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से अनुष्का और राहुल पर शक गहराया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed