फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Gathering of 40 scholars of mathematics and science in BHU, 380 research papers will also be read.

BHU:बीएचयू में गणित-विज्ञान के 40 विद्वानों का जमावड़ा, 380 शोध पत्र भी पढ़े जाएंगे

Wed, 03 Jul 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
BHU: Gathering of 40 scholars of mathematics and science in BHU, 380 research papers will also be read.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू में बुधवार को देश-विदेश के आधुनिक गणित और विज्ञान के विद्वानों का जमावड़ा होगा। ‘रीसेंट एडवांसेज इन अप्लाइड मैथमेटिक्स’ (आरएएएम) पर शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इसरो के वैज्ञानिक समेत देश के 24 राज्यों के 15 आईआईटी और 20 एनआईटी के 40 वरिष्ठ प्रोफेसर आधुनिक गणित और विज्ञान के सिद्धांतों पर व्याख्यान देंगे। इसमें देश-विदेश के लगभग 400 फैकल्टीज और रिसर्च स्कॉलर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में 380 शोध पत्र पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के मैथमेटिकल साइंस विभाग की ओर से आरएएएम पर तीन दिवसीय दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को शुभारंभ होगा। इसमें इसरो के स्पेश अप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद के वैज्ञानिक डॉ. एसएम मूर्ति रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट डाटा प्रॉसेसिंग पर लेक्चर देंगे। एफआईटी यूएसए के प्रो. जी भास्कर डिफ्रेंशियल एक्वेशन पर जानकारी देंगे। कार्यक्रम में आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मंडी, आईआईटी रोपड़ समेत देशभर के 15 प्रौद्योगिक संस्थानों और 20 एनआईटी के प्रोफेसर आधुनिक गणित पर रिसर्च स्कॉलर और प्रोफेसरों के साथ संवाद करेंगे। आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और डीन आर एंड डी प्रो. विकास दुबे ने तैयारियां परखकर टीम की हौसला आफजाई की। आयोजन समिति के प्रमुख मैथमेटिकल साइंस डिपार्टमेंट के डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटलीजेंस की समाज में उपयोगिता और योगदान पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे। कहा कि कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed