फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU formed a 13-member committee for the tableau exhibition on 23rd

Varanasi News: बीएचयू ने 23 को झांकी प्रदर्शनी के लिए बनाई 13 सदस्यीय समिति

Tue, 06 Jan 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
BHU formed a 13-member committee for the tableau exhibition on 23rd
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर निकलने वाली झांकियों की प्रदर्शनी के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। 23 जनवरी को संस्थानों, संकायों और इकाइयों की उपलब्धियों को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इस समिति की अध्यक्षता छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह करेंगे। उनके अलावा एमएमवी के डॉ. संदीप पोखरिया, प्रो. अंचल श्रीवास्तव, प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, प्रो. सरफराज आलम, प्रो. निशात अफरोज, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. स्वपना मीना, आईएमएस के डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. संजय कुमार, नित्यानंद तिवारी, प्रो. आलोक कुमार पांडे को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। बीएचयू की स्थापना हिंदू तिथि के अनुसार वसंत पंचमी के दिन चार फरवरी 1916 को की गई थी। इसे देखते हुए हर साल बीएचयू का स्थापना दिवस वसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है। इसमें बीएचयू के साथ ही आईआईटी बीएचयू की भी झांकी शामिल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed