{"_id":"5a03465d4f1c1bf3538bc049","slug":"bhu-foreigner-student-beat-indian-student-in-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः परीक्षा के दौरान विदेशी छात्र ने भारतीय छात्र को पीटा, इस बात से चिढ़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः परीक्षा के दौरान विदेशी छात्र ने भारतीय छात्र को पीटा, इस बात से चिढ़ा था
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के राजनीतिशास्त्र विभाग में चल रही परीक्षा के दौरान बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब बीए तृतीय वर्ष के विदेशी छात्र ने भारतीय छात्र को पीट दिया। आरोप है कि अफ्रीका के इथियोपिया निवासी छात्र केरुबेल एस्मेयर टिन्यू ने मोबाइल से बीए तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णा पाठक के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया।
पीड़ित छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर से जहां मामले की शिकायत की है वहीं लंका थाने में तहरीर भी दी। देर शाम विदेशी छात्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा लंका थाने में दर्ज कर लिया गया।
विश्वविद्यालय परिसर में पिछले माह के दूसरे सप्ताह में हुए फिजी निवासी विदेशी स्नातक छात्र के साथ रैगिंग की जांच चल रही है। इस बार भी मामला विदेशी छात्र से ही जुड़ा है लेकिन उसने परीक्षा के दौरान कमरे में भारतीय छात्र के साथ मारपीट की है।

इस बात के बाद किया हमला
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की यह घटना करीब दो बजे की है, उस समय सभी छात्र परीक्षा दे रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक छात्र ने अपने सहयोगी से ब्लैक पेन मांगा। पास में ही बैठे अफ्रीकी मूल निवासी छात्र को लगा कि कुछ लड़के उस पर कमेंट कर रहे हैं।
इस बात से चिढ़ कर तुरंत उठा और कृष्णा के सिर पर पहले दो घुसा जड़ा और फिर मोबाइल से प्रहार किया। इससे उसका सिर फट गया और खून गिरने लगा। अफरा तफरी के माहोल में वह मौके से गायब हो गया।
कमरे में मौजूद शिक्षक ने तुरंत इसकी जानकारी प्रॉक्टर ऑफिस और डीन को दी। उधर करीब दस से अधिक छात्र चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
उन लोगों ने बताया कि विदेशी छात्र इसके पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले में कृष्णा पाठक की तहरीर पर विदेशी छात्र के खिलाफ मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।