{"_id":"672db048bc5a484a8e08690c","slug":"bhu-five-member-committee-will-decide-on-cutting-of-trees-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: पांच सदस्यीय कमेटी करेगी पेड़ों की कटाई पर फैसला, कुलपति को सौंपी जाएगी सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: पांच सदस्यीय कमेटी करेगी पेड़ों की कटाई पर फैसला, कुलपति को सौंपी जाएगी सिफारिश
Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
सार
बीएचयू में पेड़ों की कटाई पर अब पांच सदस्यीय कमेटी फैसला करेगी। कमेटी के गठन को लेकर बीएचयू के कुलसचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्याल (BHU)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में पेड़ों की कटाई को लेकर पिछले दिनों उठे सवाल के बाद विश्वविद्यालय में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी परिसर में पेड़ों की सुरक्षा, कटाई, छंटाई के साथ ही पौधरोपण पर भी फैसला लेगी। कमेटी अपनी सिफारिश कुलपति को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
ये है मामला
बीएचयू के कुलसचिव कार्यालय की ओर से कमेटी के गठन को लेकर बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया गया। इसमें कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि परिसर में पेड़ों की सुरक्षा, पौधरोपण, छंटाई, कटाई और कटान के लिए गठित कमेटी का पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के निदेशक प्रो. एएस रघुवंशी को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
साथ ही हार्टिकल्चरिस्ट यूनिट के प्रोफेसर इंचार्ज, हार्टिकल्चर विभागाध्यक्ष या उनके नॉमिनी, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. अभिषेक द्विवेदी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसएसएस आरके सोनी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन