{"_id":"6360f8542beaa535f76b4316","slug":"bhu-fees-hike-committee-will-talk-to-students-on-bhu-fee-hike-issue-including-student-dean-and-chief-proctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Fees Hike: बीएचयू फीस वृद्धि मामले पर छात्रों बात करेगी कमेटी, छात्र अधिष्ठाता और चीफ प्रॉक्टर भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Fees Hike: बीएचयू फीस वृद्धि मामले पर छात्रों बात करेगी कमेटी, छात्र अधिष्ठाता और चीफ प्रॉक्टर भी शामिल
Tue, 01 Nov 2022 04:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Nov 2022 04:13 PM IST
सार
विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही अन्य छात्र संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन
BHU admission
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में फीस वृद्धि के मामले को लेकर छात्र संगठनों द्वारा आवाज उठाने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया है। पूरे मामले पर छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से छह सदस्यीय कमेटी संवाद करेगी। इसमे उन्हें फीस के मुद्दे पर बिंदुवार सही जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही अन्य छात्र संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा एक बार फिर यह स्पष्ट किया गया है कि नई फीस केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए है। बीएचयू में वर्तमान में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को अपना पाठ्यक्रम पूरा करने तक पुरानी फीस ही देनी है। विश्वविद्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि कुछ विद्यार्थी समूहों ने प्रस्तावित फीस के स्वरूप तथा छात्रावासों के शुल्क को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष कुछ विषय उठाएं हैं।
विज्ञापन
कमेटी में छात्र अधिष्ठाता, चीफ प्रॉक्टर भी शामिल
फीस के मामले में गठित कमेटी में छात्र अधिष्ठाता, चीफ प्रॉक्टर भी शामिल हैं। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. यशवंत सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। इसमे पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के निदेशक प्रो. एएस रघुवंशी, विज्ञान संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. मधुलिका अग्रवाल, छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम नेमा तथा मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. अभिमन्यु सिंह समिति में सदस्य के रूप में शामिल किये गए हैं। उप कुलसचिव डॉ. पुष्यमित्र त्रिवेदी समिति के सदस्य सचिव हैं। समिति प्रस्तावित फीस पर विद्यार्थी समूहों के पक्षों पर भी गौर करेगी तथा इस संबंध में संबंधित पक्षों को अवगत कराएगी।