फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike ABVP activists adamant on agitation till withdrawn said BHU administration is lying

BHU Fee Hike: फीस वृद्धि वापस होने तक आंदोलन पर अड़े ABVP कार्यकर्ता, कहा- बीएचयू प्रशासन बोल रहा झूठ

Wed, 19 Oct 2022 05:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 05:05 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का विरोध, प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।  छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike ABVP activists adamant on agitation till withdrawn said BHU administration is lying
बीएचयू में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं (एबीवीपी) का धरना फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई फैसला न लेने से नाराज कार्यकर्ताओं ने वृद्धि का निर्णय वापस होने तक आंदोलन करते रहने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में परिषद की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे आंदोलन को विश्वविद्यालय प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है, जो उचित नहीं है। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अभय सिंह के साथ ही इकाई मंत्री पुनीत मिश्र, प्रांत केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सत्यनारायण ,इकाई सह मंत्री मेघा मुखर्जी ने कहा कि पिछले कई महीनों से विरोध चल रहा है।

विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाला जाएगा

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि को लेकर जो तर्क दिया जा रहा है वह बेबुनियाद है। विश्वविद्यालय प्रशासन झूठ बोल रहा है कि फीस वृद्धि नहीं की गई है। अगर ऐसा नहीं है तो फीस किसकी वापस की जा रही है। इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि आंदोलन की अगली कड़ी में विद्यार्थी परिषद द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: BHU में छात्रों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध, बोले- 'विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं सुन रहा बात'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed