फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Faculty of Dental Sciences study revealed that only 28 teeth are getting in place of 32 in youth jaws are also smaller

अध्ययन में सामने आया परिणाम: युवाओं में 32 की जगह मिल रहे केवल 28 दांत, जबड़े भी हो रहे छोटे

Mon, 25 Apr 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने युवाओं के दांतों को लेकरअध्ययन किया है। 

विज्ञापन
BHU Faculty of Dental Sciences  study revealed that only 28 teeth are getting in place of 32 in youth jaws are also smaller
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कहने को तो मुंह में 32 दांत होते हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि इस समय अधिकतर युवाओं के पास केवल 28 दांत ही हैं। जिन लोगों के पूरे के पूरे 32 प्रतिशत दांत निकल भी रहे हैं तो उनके टेढ़े-मेढ़े होने की समस्या बनी रहती है। हालांकि टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार कर उसे सही भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी द्वारा युवाओं के दांतों को लेकर किए गए एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि 20 से 25 प्रतिशत युवाओं में केवल 28 दांत ही मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

20 प्रतिशत लोगों में अक्ल दांत नहीं

बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओपीडी में मसूड़ों में सूजन, दांतों में दर्द, दांतों में सड़न, टेढ़े मेढ़े दांत आदि की समस्या लिए मरीज आते हैं। इसमें 28 दांत वाली समस्या वाले युवा भी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों पर अध्ययन करने वाले प्रो.टीपी चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 100 से 150 मरीजों में 20 प्रतिशत लोगों में अक्ल दांत यानी थर्ड मोलर दांत नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विशेषकर 17 से 25 साल वालों में ही आता है। 15 से 20 प्रतिशत में आता ही नहीं है। इसकी वजह सही तरीके से चबाने वाला खाना न खाना है। प्रो. चतुर्वेदी ने बताया कि यह भी देखने को मिला है कि जबड़े की साइज भी नहीं बढ़ रही है। बहुत कम लोगों को ही 32 दांत हो रहे हैं। पहले लोग चना, गन्ना, मक्का सहित कड़ी चीजों को खाते थे लेकिन अब नहीं खा रहे हैं। गांव में तो कुछ लोग पालन कर रहे हैं लेकिन शहर में चबाकर कम खाने की वजह से जबड़ों की साइज भी छोटी हो जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed