{"_id":"6a981d54afcce21ecd023a95","slug":"bhu-events-across-38-sports-including-wrestling-and-cross-country-will-be-held-at-over-next-seven-months-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों का महाकुंभ: अगले सात महीने बीएचयू में रेसलिंग, क्रॉस कंट्री सहित 38 खेलों के होंगे इवेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों का महाकुंभ: अगले सात महीने बीएचयू में रेसलिंग, क्रॉस कंट्री सहित 38 खेलों के होंगे इवेंट
Wed, 02 Sep 2026 06:29 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:29 PM IST
सार
बीएचयू में अगले सात महीने तक खेलों का महाकुंभ होगा। रेसलिंग, क्रॉस कंट्री सहित 38 खेलों के इवेंट होंगे। दिसंबर में योग (महिला) एक और दो दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
खेलों का महाकुंभ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में अगले सात महीने रेसलिंग, तैराकी और क्रॉस कंट्री सहित 20 खेलों के कुल 38 इवेंट होंगे। सितंबर से मार्च 2027 तक का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। मंगलवार से खेल कैलेंडर की शुरुआत पुरुष बास्केटबॉल टूर्नामेंट के साथ हो चुकी है। इस खेल कैलेंडर में बास्केटबॉल, फुटबॉल, शतरंज, हैंडबॉल, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, क्रॉस कंट्री, क्रिकेट, कुश्ती, सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन और हॉकी जैसे कई खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, योग, कबड्डी और खो-खो भी होगा। सितंबर में पुरुष बास्केटबॉल एक से पांच सितंबर, महिला बास्केटबॉल सात से 11 सितंबर तक आयोजित होगा। शतरंज (पुरुष और महिला) 14 से 16 सितंबर तक और पुरुष हैंडबॉल 14 से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
लेदर बॉल से क्रिकेट खेलेंगी महिलाएं
दिसंबर में योग (महिला) एक और दो दिसंबर को होगा। आठवां बीएचयू पैरालिंपिक खेल दो और तीन दिसंबर को कराया जाएगा। महिला कबड्डी 9 से 12 दिसंबर, पुरुष कबड्डी 14-17 दिसंबर, लेदर बॉल से क्रिकेट (महिला) 5 जनवरी के बाद बास्केटबॉल (महिला) 18-20 जनवरी और बास्केटबॉल (पुरुष) 3x3: 21-23 जनवरी तक होंगे। पुरुष खो-खो 16-17 फरवरी और महिला खो-खो 18-19 फरवरी को कराया जाएगा।
विज्ञापन