{"_id":"5ace599f4f1c1b843d8b49a9","slug":"bhu-entrance-examination-start-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU : इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, इन बातों का रखें खास ध्यान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU : इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, इन बातों का रखें खास ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
BHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए परीक्षाओं की शुरूआत 15 अप्रैल से होगी। इसके लिए बनारस, मिर्जापुर, इलाहाबाद समेत 11 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। बीए, बीए आनर्स सोशल साइंस समेत तीन पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में करीब 65 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
एक दिन पहले केंद्रों पर विश्वविद्यालय की ओर से टीम पहुंच जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। पिछली बार प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए परिचय पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक मनोज पांडेय के निर्देशन में 27 मई तक चलने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कमेटी गठित हुई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सुबह 8 से 10 बजे तक बीए (आनर्स) आटर्स् में 34125 और शाम 4 से 6 बजे तक बीए (आनर्स) सोशल साइंस में 28,071 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 12 से दो बजे तक पाठयक्रवार निर्धारित समय में बीपीए, बीपीएड की परीक्षा कराई जाएगी। बताया कि प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बनारस, मिर्जापुर, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, जयपुर, दिल्ली, भोपाल, पटना और रांची में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं।
अभ्यर्थियों को परीक्षा से ठीक एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहचान पत्र का जो प्रमाण आवेदन में लगाया गया होगा उसको साथ रखना होगा। मोबाइल, बैग को केंद्र पर रखने की व्यवस्था नहीं होगी।