{"_id":"65f04d9dd49e342b060e8fad","slug":"bhu-entrance-examination-for-pg-started-candidates-share-experiences-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET Exam: बीएचयू में शुरू हुई सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताए अपने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CUET Exam: बीएचयू में शुरू हुई सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताए अपने अनुभव
Tue, 12 Mar 2024 06:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:16 PM IST
सार
इस बार एनटीए ने परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। एग्जाम की समय सीमा 120 से घटाकर 105 मिनट की गई है। वहीं प्रश्नों की संख्या भी 100 की बजाय 75 कर दी गई है। 25 प्रश्नों वाली सामान्य ज्ञान कैटेगरी को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू समेत देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में बने चार केंद्रों पर सीयूईटी पीजी की प्रवेश परीक्षा कराई गई। 28 मार्च तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा के पहले दिन पेपर देने वालों में उत्साह दिखा। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर के सवाल आसान थे।
विज्ञापन
केंद्रों पर एंट्री पॉइंट से लेकर कंप्यूटर डेस्क तक पहुंचने के बीच में 6 चेकिंग पाॅइंट्स बनाए गए थे। इस बार एनटीए ने परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। एग्जाम की समय सीमा 120 से घटाकर 105 मिनट की गई है। वहीं प्रश्नों की संख्या भी 100 की बजाय 75 कर दी गई है। 25 प्रश्नों वाली सामान्य ज्ञान कैटेगरी को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी में दाखिले की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सीयूईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट) पीजी की प्रवेश परीक्षा शुरू कराई जा रही है। तीन पाली में हुई परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 से 10.15 बजे, दूसरी पाली 12.45 से 2.30 बजे तक और तीसरी पाली की प्रवेश परीक्षा 4.30 से 6.15 बजे तक हुई।
विज्ञापन
पहले दिन प्रयोजनमूलक हिंदी पत्रकारिता, फार्मेसी, एमटेक सहित अन्य कोर्स के लिए जिले में अहिरौली, गोसाईंपुर सहित चार निजी तकनीकी संस्थानों को केंद्र बनाया गया था। यहां वाराणसी के साथ ही भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर कई अन्य जगहो से अभ्यर्थी सुबह ही केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
छात्र बोले कुछ सवाल मॉडल पेपर से भी आए
परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान थे। कुल मिलाकर पिछले साल की प्रवेश परीक्षा के मॉडल पेपर से तैयारी की थी। इससे बहुत हद तक पेपर के बारे में जानकारी मिली। तेजस्वी, शैलेश कुमार शुक्ला, नवदीप सिंह, अभ्युदय उपाध्याय आदि ने बताया कि पिछले साल की तुलना में पेपर इस बार बहुत अच्छा रहा। निर्धारित समय के भीतर सवालों को हल किया गया।