फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu entrance exam will be start from 30 april

BHU: प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल से, जानिए किस कोर्स के लिए आया सबसे ज्यादा आवेदन

Thu, 27 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
bhu entrance exam will be start from 30 april
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : file
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले की जंग 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार भी सर्वाधिक आवेदन बीएससी गणित के लिए हैं। हालांकि बीएससी कृषि ने भी इस बार आवेदन का रिकार्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


बीएससी गणित में जहां इस बार पिछले साल से पांच हजार से अधिक आवेदन आए हैं, वहीं बीएससी कृषि में ये आंकड़ा करीब 15 हजार के पार गया है।  
बीएससी गणित, बीएससी बायो, बीएससी कृषि के अलावा बीए आर्ट्स, बीए सामाजिक विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों में भी एक-एक सीट पर सौ से अधिक अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीएससी गणित में पिछली बार जहां 64,728 आवेदन आए थे, वहीं इस बार सर्वाधिक 71,765 आवेदन आए हैं। इसी तरह बीएससी कृषि में पिछली बार 45,723 आवेदन आए थे, वहीं इस बार 60,918 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी बायो में इस बार 32,231, बीए आर्ट्स में 32,625 और बीए सामाजिक विज्ञान में 26,032 आवेदन आए हैं। 

आचार्य समेत कई पाठ्यक्रमों में दस से भी कम आवेदन 
एक ओर जहां इन पाठ्यक्रमों में युवाओं का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जिसमें दस से भी कम आवेदन आए हैं। बीपीए वायलिन में 15 सीटें हैं जबकि इसमें आवेदन 11 ही आए हैं।

आचार्य कृष्ण यजुर्वेद व सम्वेद में दो, आचार्य ऋग्वेद में चार, जैन दर्शन, वेदांत, बुद्ध दर्शन व पुराणतिहास में आठ, प्राचीन न्याय में तीन, न्याय व मीमांसा में सात, एमए फारसी, तेलुगु व मराठी में एक, पालि में सात आवेदन आए हैं।  
 

तीन नए पाठ्यक्रमों में भी दिखा रुझान

bhu entrance exam will be start from 30 april
बीएचयू - फोटो : file
इस साल बीएचयू में तीन नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में भी दाखिले के लिए रुझान दिखा है। बैचलर ऑफ वोकेशन इन फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट की तीस सीटों के लिए 866, एमए इन सोशल इंक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी के लिए 119 और एमए इन एनर्जी इकोनॉमिक्स में 194 आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed