फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Entrance Exam start form 28 september this year more than four lakh applications

प्रवेश परीक्षाः बीएचयू में चार दिन बाद से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, इस बार चार लाख से अधिक आवेदन

Fri, 24 Sep 2021 05:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 05:37 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बार की प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए देश भर से करीब चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
BHU Entrance Exam start form 28 september this year more than four lakh applications
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में प्रवेश प्रक्रिया चार दिन बाद 28 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बार देश भर से करीब चार लाख से अधिक आवेदन आए हैं और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए देश भर में 185 केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जाएंगी।  चार अक्तूबर तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन यूजी, पीजी मिलाकर कुल 48 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बार की प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए देश भर से करीब चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से केंद्रों की सूची फाइनल करने सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में एनटीए के अधिकारी जुट गए हैं। इस बार अधिकांश पाठ्यक्रमों में परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होंगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 23 केंद्रों के साथ ही देश भर में 185 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार तीन नए पाठ्यक्रम जोड़े गए हैं। एनटीए की ओर से वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से पहले दिन सुबह 8 से 10 बजे तक की पाली में बीएफए, एमससी कृषि, एमए इतिहास, संस्कृत, अंग्रेजी, आचार्य दर्शन, साहित्य मिलाकर 48 पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराई जाएगी। सूत्रों की माने तो शुक्रवार से एनटीए की वेबसाइट पर केंद्रवार प्रवेश पत्र भी अपलोड कर दिए जाने की संभावना है, जिससे कि अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे का होगा पेपर, तीन पाली में होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए इस बार तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। हर पाली में दो घंटे का पेपर होगा। इसमें पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे, दूसरी पाली में 12.30 से 2.30 बजे और तीसरी पाली की परीक्षा 5 से 7 बजे तक कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed