फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu entrance exam

बीएचयू : कई केंद्रों पर हुई बीकॉम, बीएससी की प्रवेश परीक्षा

Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bhu entrance exam
बीएचयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया। 18 सितंबर तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा के पहले दिन बीकॉम और बीएससी में दाखिले का सपना लिए वाराणसी और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि बीकॉम में गणित के कुछ सवालों ने उलझाया तो बिजनेस स्टडी में सवाल आसान रहे। उधर बीएससी में कुल मिलाकर पेपर आसान रहा। वाराणसी और आसपास के जिलों से कई अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ ही भोर में ही केंद्रों पर आ गए थे। केंद्रों के अंदर प्रवेश के लिए बाहर लंबी लाइन लगी रही। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को प्रवेश मिला। कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर में गणित से जुड़े सवाल कठिन रहे, इस वजह से थोड़ा समय लगा, लेकिन बिजनेस स्टडीज के सवाल आसान रहे। बीएचयू कैंपस में बने 20 केंद्रों से जिले में कुल 47 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, जिसमे वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, बलिया के साथ ही बिहार सहित कई जगहों के अभ्यर्थी शामिल हुए। देश भर में बने केंद्रों पर बीकॉम-बीएससी मिलाकर 68329 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 70 से 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा छूटने के बाद शहर में कमच्छा, भेलूपुर, रथयात्रा, मंडुवाडीह सहित अन्य जगहों पर केंद्रों के बाहर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed