फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU emergency ward full patients treatment on same table got beds

बीएचयू इमरजेंसी मरीजों से फुलः एक ही मेज पर इलाज करा रहे दोनों बच्चों को मिला बेड, व्यवस्था में बदलाव की कवायद

Fri, 03 Sep 2021 05:29 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 03 Sep 2021 05:29 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी का हाल पिछले कई दिनों से खराब है। तीनों मंजिल पर बने वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। एक मेज पर दो नवजात बच्चों के इलाज की खबर अमर उजाला अखबार में छपने के बाद व्यवस्था में बदलाव की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
BHU emergency ward full patients treatment on same table got beds
एक ही मेज पर भर्ती दो नवजात, दूसरे दिन उसे हटाकर पंजीकरण की व्यवस्था हुई शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड में एक मेज पर दो नवजात बच्चों के इलाज की खबर अमर उजाला अखबार में छपने के बाद व्यवस्था में बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। चिल्ड्रेन वार्ड से मेज हटवा दी गई। वहां पर अब बेड लगा दिया गया है। यही नहीं अब इस वार्ड में भर्ती के लिए आने वाले बच्चों के परिजनों को पंजीकरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वार्ड के गेट पर ही पंजीकरण की व्यवस्था कर दी गई है।

विज्ञापन


बीएचयू में मरीजों से भरें हैं वार्ड
 बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी का हाल पिछले कई दिनों से खराब है। तीनों मंजिल पर बने वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। भूतल पर तो बहुत से मरीज स्ट्रेचर पर ही पड़े हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड के सभी बेड भरने के साथ ही एनआईसीयू में भी जगह नहीं मिल पा रही है। लिहाजा नवजात से लेकर दस से पंद्रह साल तक के बच्चों को भर्ती कराने में परिजनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला में बृहस्पतिवार को खबर छपने के बाद बाल रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील राव दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट से पहले भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिन मेज पर नवजात को रखा गया था, उसे तत्काल हटवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed