फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU discovers a new genus of fungus on Amaltas leaves in Chandauli.

Varanasi News: बीएचयू ने चंदौली में अमलतास की पत्तियों पर खोजा फंगस का नया वंश

Sat, 11 Jul 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
BHU discovers a new genus of fungus on Amaltas leaves in Chandauli.
बीएचयू के वनस्पति विभाग के वैज्ञानिकों ने पौधों में बीमारी फैलाने वाले फंगस के एक नए वंश (जीनस) हायलोकमलोमाइसीज की खोज की है। यह शोध शुक्रवार को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल माइकोलॉजिकल प्रोग्रेस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

नए फंगस की पहचान चंदौली स्थित चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य में अमलतास (कैसिया फिस्टुला) की पत्तियों पर दिखने वाले लीफ स्पॉट रोग के अध्ययन के दौरान हुई। वैज्ञानिकों ने सूक्ष्म संरचना, इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी और आधुनिक डीएनए एनालिसिस जैसी तकनीकों से इसकी जांच की। जांच में पता चला कि यह पहले से ज्ञात किसी भी फंगस से अलग है। इस शोध का नेतृत्व बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस वंश का नाम हायलोकमलोमाइसीज इसलिए रखा गया क्योंकि इसमें हायलो फंगस की पारदर्शी संरचना नजर आती है। दर्शाता है, जबकि कमलोमाइसीज नाम प्रख्यात माइकोलॉजिस्ट प्रो. कमल के सम्मान में रखा गया है।
विज्ञापन


औषधीय है ये पौधा
डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि जिस पौधे पर ये पहचाना गया वह अमलतास एक अहम औषधीय पौधा है। इसकी बीमारियों का अध्ययन भविष्य में पौध संरक्षण के लिए उपयोगी होगा। भारत फंगस जैव-विविधता को लिहाज से दुनिया के प्रमुख देशों में है। ऐसे नए फंगस की खोज से कृषि, जैव प्रौद्योगिकी और नई दवाओं के विकास के क्षेत्र में भविष्य में महत्वपूर्ण संभावनाएं खुल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोध टीम में केरल और चीन के भी वैज्ञानिक
शोध टीम में सौम्यदीप राजवार, संजय यादव, संजीत कुमार वर्मा और अर्चना सिंह शामिल रहे। इसके अलावा पुणे, गोरखपुर, केरल और चीन के वैज्ञानिकों ने भी अध्ययन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed