फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Detecting lead ions from kohl in water is now easier—research JRF student key details

बीएचयू: काजल से पानी में मिलने वाले लेड आयन का पता लगाना अब आसान, जेआरएफ छात्रा का शोध; जानें खास

Wed, 07 Oct 2026 03:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 07 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

बीएचयू की जेआरएफ छात्रा ने काजल की मदद से पानी में मौजूद लेड आयन की पहचान का आसान तरीका विकसित किया है। शोध में हैदराबाद और सिक्किम विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। इस तकनीक से जल में मौजूद हानिकारक लेड की जांच कम लागत और सरल तरीके से की जा सकेगी। शोध को पर्यावरणीय निगरानी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
BHU Detecting lead ions from kohl in water is now easier—research JRF student key details
बीएचयू में शोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरसों के तेल से जले दीपक से निकलने वाले कार्बन कालिख जिसका प्रयोग काला रंग और काजल बनाने में किया जाता है। अब इसी काजल के प्रयोग से पानी में मिलने वाले लेड आयन (पीबी2+) का पता लगाना आसान हो गया है।

विज्ञापन


बीएचयू में जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप सोनाम लामु शेर्पा का एक शोध हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इसमें कालिख को अब ऐसे प्रकाशदीप्त कार्बन नैनोडॉट्स में परिवर्तित किया गया है, जो जल में उपस्थित विषैले लेड आयनों का पता लगाने में सक्षम हैं। डॉ. अर्चना तिवारी के निर्देशन में शोध करने वाली सोनाम ने शोध में बताया है कि घरों में सरसों के तेल के दीपक से निकलने वाली कालिख को लौ के ऊपर उल्टा रखे मिट्टी के पात्र की सहायता से एकत्र किया जाता है। 
विज्ञापन


पारंपरिक रूप से इस कालिख को बंधक पदार्थ के साथ मिलाकर काला रंग तैयार किया जाता है। साथ ही घी के साथ मिलाकर काजल बनाया जाता है, जो भारतीय सौंदर्य एवं सांस्कृतिक परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है। अध्ययन में सिक्किम, हैदराबाद  विवि आईआईएसईआर भोपाल के शोधकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा के 24 दिन बाद ही परिणाम
बीएचयू में सत्र 2026-27 के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर में सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि के साथ ही परिणाम जारी करने का जिक्र किया गया है। इस बार ऑड सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के 24 दिन बाद ही परिणाम आ जाएगा। मिड सेमेस्टर की परीक्षा भी 3 अक्तूबर से शुरू हो गई, जो 17 अक्तूबर तक चलेगी।

एकेडमिक डिपार्टमेंट के शैक्षणिक कैलेंडर में ऑड, इवन सेमेस्टर के लिए अलग-अलग तिथि तय की गई है। ऑड सेमेस्टर में यूजी, पीजी 1,3 सेमेस्टर के साथ ही यूजी में 5,7 और 9वें सेमेस्टर जबकि इवन में यूजी, पीजी दूसरे, चौथे सेमेस्टर के साथ ही छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर में यूजी की परीक्षा तिथि तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed