फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU course to boost tourism at major religious sites in smaller cities European Union created project

BHU: छोटे शहरों के बड़े धर्मस्थलों पर पर्यटन बढ़ाने के लिए कोर्स, यूरोपीय संघ ने बनाया प्रोजेक्ट; जानें खास

Mon, 29 Dec 2025 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के शोधकर्ता यूरोपीय शिक्षण के अध्ययन मानकों और रिसर्च पद्धतियों के साथ मिलजुलकर काम करेंगे। छात्र–शिक्षक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, टीचर एक्सचेंज और संयुक्त शोध के साथ ही भागीदार संस्थानों की डिजिटल शिक्षा अवसंरचना को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
BHU course to boost tourism at major religious sites in smaller cities European Union created project
बड़े धर्मस्थलों पर पर्यटन बढ़ाने के लिए कोर्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

छोटे शहरों के बड़े धर्मस्थलों पर पर्यटन बढ़ाने के लिए बीएचयू की ओर से पढ़ाई कराई जाएगी। अब स्थानीय विकास में धार्मिक यात्राओं के योगदान पर कोर्स चलाएगा। साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एकेडमिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। दुनिया भर के 16 देशों के संस्थान एक साथ मिलकर धर्म आधारित पर्यटन पर रिसर्च करेंगे।

विज्ञापन


इसके फोकस में भारत और खासकर यूपी में काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयाग के बाद मीरजापुर, चित्रकूट और सीतामढ़ी जैसे दैवीय स्थान होंगे। यहां पर भी शोधार्थी, सैलानी और पर्यटक जाएंगे।
विज्ञापन

यूरोपीय यूनियन ने बीएचयू को आठ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया है। धर्म स्थलों पर बढ़े पर्यटकों का प्रबंधन किया जाएगा।

धार्मिक पर्यटन के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। धार्मिक पर्यटन विषय पर समकालीन और समावेशी कोर्स चलाए खुलेंगे। चार अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं और चार स्टडी विजिट आयोजित की जाएंगी। बीएचयू के अलावा अल्बानिया, मोल्दोवा, दक्षिण अफ्रीका में प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। वहीं स्लोवेनिया, स्पेन, माल्टा, ग्रीस में स्टडी विजिट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के डॉ. प्रवीन राणा इस प्रोजेक्ट के प्रमुख
नए कोर्स और सतत विकास के लिए एक स्थाई दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए बीएचयू के कला संकाय में पर्यटन प्रबंधन डॉ. प्रवीन राणा इस प्रोजेक्ट के प्रमुख हैं। उनके साथ डॉ. शायजू , प्रो. ज्योति रोहिल्ला और डॉ. प्रियंका सिंह भी काम करेंगी। परियोजना की प्रशासनिक और वित्तीय देखरेख स्पॉसर्ड रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी सेल की ओर से की जाएगी।

कर्नाटक विश्वविद्यालय भी सहयोगी

इस प्रोजेक्ट का नाम है- सेक्रेड ट्रवेल्स फॉर ग्रोथ : हायर एजुकेशन एंड सस्टनेबल ग्रोथ थ्रू रिलीजियस टूरिज्म यानी कि विकास के लिए धार्मिक यात्राएं: धार्मिक पर्यटन के माध्यम से उच्च शिक्षा और सतत विकास। बीएचयू के साथ ही कर्नाटक विश्वविद्यालय भी इस प्रोजेक्ट में सहयोगी के तौर पर रहेगा।

90% पर्यटक बड़े शहरों के धर्मस्थलों पर जा रहे
डॉ. राणा ने बताया कि प्रोजेक्ट से पहले एक शोध से पता चला कि 90 फीसदी पर्यटक बड़े महानगरों में ही सीमित होते जा रहें है और आसपास के छोटे शहरों के दैवीय स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही काफी कम है। इस साल सितंबर तक यूपी में 120 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं। इसमें से 67 फीसदी लोग सिर्फ आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा और अयोध्या में आए।

वहीं मीरजापुर और चित्रकूट जैसे शहरों में 10 फीसदी से भी कम पर्यटक आए। बड़े शहरों में पर्यटकों बहुत दबाव बढ़ रहा है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उन स्थानों के स्थलों का विकास ऐसे किया जाएगा कि वहां पर भी पर्यटक पहुंचे और स्थानीय लोगों का आर्थिक लाभ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed