फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu cosed till may 15 due to increased infection of corona in varanasi

वाराणसी में कोरोना: बढ़ते संक्रमण से 15 मई तक बीएचयू बंद, 30 जून तक नहीं होंगी परीक्षाएं

Wed, 05 May 2021 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 10:20 PM IST
सार

प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला, ऑनलाइन कक्षाएं भी नही चलेंगी,परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित।

विज्ञापन
bhu cosed till may 15 due to increased infection of corona in varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 मई तक बीएचयू को बंद कर दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी नही चलेंगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में 30 जून के पहले कोई भी परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। बुधवार को प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्र अधिष्ठाता की बैठक में इसका फैसला लिया गया।

विज्ञापन

 
कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय को 15 मई तक बंद रहने के दौरान चिकित्सा सेवा, सफाई, विद्युत आपूर्ति, डेयरी, कृषि फार्म जैसे सभी कार्य जारी रखने का निर्णय लिया गया। अति आवश्यक काम के लिए ही विभागाध्यक्ष द्वारा शिक्षक और कर्मचारियों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

 
बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक आवागमन को प्रतिबंधित करने, विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को छोड़कर सभी गेट को जिला प्रशासन द्वारा घोषित रात्रिकालीन कफ्र्यू के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा गया कि परिसर में रहने वाले कर्मचारी अगर कोरोना से ग्रसित होते है तो इसकी सूचना सम्पदा कार्यालय देनी होगी। इसके अलावा कोरोना के लक्षण आने पर तुरंत जांच कराने का की सलाह भी दी गई है। कहा गया  कि डॉक्टर द्वारा जो भी दवाई लिखी जाएगी वह विश्वविद्यालय कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संकुल पर उपलब्ध रहेंगी। मरीज की स्थिति के अनुसार प्रभारी सीएमओ सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लेंगे।
 
बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक आवागमन को प्रतिबंधित करने,  विश्वविद्यालय  मुख्य गेट को छोड़कर सभी गेट को जिला प्रशासन द्वारा घोषित रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed