फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU corona patient death case: PMO-CMO seeks response on BHU incident

बीएचयू मामला: कोरोना के दो मरीजों की मौत पर पीएमओ-सीएमओ ने मांगा जवाब

Tue, 25 Aug 2020 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Aug 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
BHU corona patient death case: PMO-CMO seeks response on BHU incident
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)।

वाराणसी में जिस तरह से बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में आए दिन घटनाएं हो रही हैं। उसको लेकर प्रधानमंत्री आफिस (पीएमओ) और चीफ मिनिस्टर आफिस (सीएमओ) ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कुलपति को पत्र लिखकर 23 अगस्त को कोरोना मरीज के कूदने और कोविड वार्ड से गायब युवक का शव मिलने के प्रकरणों में जांच कमेटी गठित कर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिस तरह से यह दोनों घटनाएं हुई हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पिछले सप्ताह कोविड मरीज के मौत के बाद शव बदलने के मामले में गठित जांच कमेटी ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें दोषी कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की गई, इस बारे में भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को चिकित्सा शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुपर स्पेशियलिटी में सीसीटीवी कैमरा लगाने और एकीकृत कंट्रोल रूम संचालित करने का निर्णय लिया गया था। यदि सीसीटीवी की निगरानी 24 घंटे हो रही होती तो शायद यह दोनों घटना रोकी जा सकती थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम को कमांड सेंटर से भी जोड़ा जाना था जो अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। कुलपति से दो दिन के भीतर इसे पूरा कराने को कहा गया है, जिससे  वार्ड और कैंपस की 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी हो सके।

उधर, पीएमओ और सीएमओ ने भी जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिस मरीज का शव सोमवार को मिला है, उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बीएचयू के एमएस बोले- मरीज की सेहत में हो रहा था सुधार
बीएचयू अस्पताल के एमएस डॉ. एसके माथुर ने सोमवार देर रात वीडियो के माध्यम से बयान जारी किया। बताया कि 22 अगस्त को इस मरीज ने दोपहर में अपने सगे संबंधियों से बात की। उसकी सेहत में सुधार हो रहा था। चिकित्सकों की योजना थी कि रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी दे दी जाएगी। दोपहर दो बजे के आसपास मरीज अचानक वार्ड से लापता हो गया।

इसके बाद अस्पताल कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों ने बहुत खोजबीन की इमारत के विभिन्न हिस्सों में हर जगह मरीज को खोजा गया। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। एमएस ने बताया कि काफी खोज के बाद सीसीटीवी फुटेज में मरीज के किसी स्थान पर जाने का शक होने पर अस्पताल के बाहर की तरफ पाइप की डक्ट की ओर खोजने की कोशिश की गई। ऐसा प्रतीत होता है कि मरीज ने पाइप से नीचे उतरने की कोशिश की और नीचे गिर गया।

उसका शव नीचे मिला। इसके बाद तत्काल अस्पताल स्टाफ ने शव मोर्चरी पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। उधर, पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया पर एमएस के इस्तीफे की खबर चल रही है जो बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed