{"_id":"5fe0fd378ebc3e40fb198169","slug":"bhu-city-news-vns5647781159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में महामना की जयंती पर नहीं लगेगी पुष्प प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में महामना की जयंती पर नहीं लगेगी पुष्प प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हर साल लगने वाली मालवीय पुष्प प्रदर्शनी इस बार नहीं लगेगी। कोरोना संक्रमण के कारण इसका फैसला लिया गया है। मालवीय जयंती पर 25 दिसंबर से होने वाली दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में बीएचयू कैंपस और उसके बाहर के लोगों की भीड़ उमड़ती है। अब बीएचयू प्रशासन के इस फैसले के बाद प्रदर्शनी को लेकर चल रही उहापोह खत्म हो गई है।
इस बार 25 दिसंबर को एनएसएस की ओर से बीएचयू कैंपस और दक्षिणी परिसर बरकछा में मालवीय दीपावली मनाई जाएगी। इसमें मालवीय भवन को दीपों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर से छह जनवरी तक मालवीय जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसमें देवाधिपूजन, श्रीमद्भागवत परायण, हवन, पूर्णाहुति प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दो जनवरी को मालवीय भवन में लोकगीत और समूह गान जबकि चार और पांच जनवरी को मालवीय भजन और भक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा।
महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय प्रतियोगिता शुरू
बीएचयू महिला महाविद्यालय में मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार से हो गई। प्राचार्य की देखरेख में प्रतियोगिता के पहले दिन पेंटिंग प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। 25 दिसंबर तक रंगोली, निबंध, स्वरचित काव्य पाठ और महामना के प्रेरक प्रेषक पर आधारित प्रतियोगिता भी होगी।