{"_id":"5f73924b8ebc3e67a03350ee","slug":"bhu-city-news-vns550120679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में होगी 80 बेड के एचडीयू की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में होगी 80 बेड के एचडीयू की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए अब आईसीयू में बेड की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। पहले से यहां आईसीयू के 70 बेड थे, वहीं अब एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में 80 और बेड बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गंभीर मरीजों के इलाज में राहत होगी। इस दिशा में तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
बीएचयू में वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर सहित आसपास के जिलो के गंभीर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। इसको देखते हुए छह मंजिला वाले सुपर स्पेशियलिटी कंप्लेक्स में पहले से 70 बेड के आईसीयू की सुविधा तो थी लेकिन मरीजों को इलाज में किसी तरीके की कोई परेशानी ना हो इसके लिए यहां एचडीयू में 80 और बेड बढ़ाए जा रहे हैं। डिप्टी एमएस प्रोफेसर सौरभ सिंह की देखरेख में कार्यवाही भी शुरू हो गई है। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि एचडीयू में हर आठ बेड पर एक वेंटिलेटर, हर बेड पर मल्टी पैरा मॉनिटर और हाई फ्लो नेजल कैनुला की सुविधा है। इससे मरीजों को बड़ी राहत होगी। बताया कि दूसरे तल पर 32, तीसरे पर छह, चौथे पर 8, पांचवें पर 18 जबकि छठे तल पर 16 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। इसके बाद किसी तरीके की कोई असुविधा नहीं होगी।
सुविधाओं में पीजीआई से भी आगे होगा बीएचयू
डिप्टी एमएस प्रोफेसर सौरभ ने बताया कि अब आईसीयू-एचडीयू के कुल 150 बेड हो जाएंगे। बताया कि अब तक यूपी में पीजीआई में सबसे अधिक कोविड मरीजों के लिए आईसीयू-एचडीयू के 158 बेड है। आने वाले दिनों में बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी में 10 और बेड बढ़ाये जाएंगे, जिसके बाद यह प्रदेश का पहला अस्पताल होगा, जहां सर्वाधिक बेड का आइसीयू, एचडीयू हो जाएगा। कुछ औपचारिकताओं के पूरे होने के बाद ही इसकी सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगी।