फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

बायोनेस्ट से स्टार्ट अप को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 26 Sep 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू में बायोइनक्यूबेटर बायोनेस्ट के माध्यम से स्टार्ट अप को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इनक्यूबेटर स्टार्ट अप से जुड़ी हर जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए बायोनेस्ट की वेबसाइट बनाई जा रही है और इस पर बीएचयू विज्ञान संकाय में होने वाले शोध सहित अन्य जानकारियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बायोनेस्ट को स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति होने के बाद पिछले माह तीन करोड़ रुपये जारी भी हो गए। इस दिशा में अब काम भी तेज हो चुका है। बीएचयू विज्ञान संकाय के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी के देखरेख में चल रहे बायोनेस्ट में इनक्यूबेटर को उनकी पसंद के अनुसार सही जानकारी और मार्गदर्शन मिल सके इसके लिए एक अलग से वेबसाइट बनाई जा रही है। जिसमें न केवल जीव विज्ञान बल्कि इससे जुड़े स्टार्ट अप में सहयोग के लिए कृषि, आयुर्वेद सहित अन्य क्षेत्र की जानकारी भी रहेगी। इससे दूरदराज के इनक्यूबेटर को आसानी से सभी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

क्या है बायोनेस्ट
स्टार्ट अप उद्यमियों को सहयोग व प्रोत्साहन देने के लिए बायोनेस्ट ढांचा और सुविधाएं तैयार करने का काम करेगा। जिससे वे व्यावसायिक संभावनाओं वाले अपने आइडिया पर आगे काम कर सकें। नए उद्यमियों व शिक्षकों को सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करेगा जो विज्ञान व प्रौद्योगिकी आधारित अपने कार्य से समाज को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। इस के तहत स्टार्ट अप्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोनेस्ट के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है। अलग से वेबसाइट भी बनाई जा रही है, जिसमें इनक्यूबेटर के लिए हर जानकारी रहेगी। स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन सी तकनीक विश्वविद्यालय में है। उसका भी डाटा बेस तैयार कराया जा रहा है। - प्रो. एके त्रिपाठी, निदेशक, विज्ञान संस्थान बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed