फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों से निपटने में नैतिक स्वराज की दिशा में काम जरूरी

Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू पूरा छात्र प्रकोष्ठ की ओर से पुरातन छात्रों से ऑनलाइन संवाद की दूसरी कड़ी में जाने-माने समाजशास्त्री प्रो. आनंद कुमार ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र निर्माण का गांधी मार्ग विषय पर बात रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों से निपटने के लिए नैतिक स्वराज की दिशा में काम करना होगा।
विज्ञापन

प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा बताई आर्थिक नीतियों को लागू किए बिना एक खुशहाल भारतीय राष्ट्र का निर्माण मुश्किल है। आर्थिक गैर बराबरी को दूर किए बगैर समाज में व्याप्त समस्याओं को नहीं सुलझाया जा सकता है। बीते दशकों में जिस तरह से भारत में खरबपतियों की संख्या बढ़ी है, उससे असमानता की खाई भी उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपने बीएचयू के छात्र जीवन की यादों को भी लोगों से साझा किया। उन्होंने ने कहा कि हाल के दिनों में कोरोना संकट ने भारत के आर्थिक गैर बराबरी को उघाड़ कर रख दिया है जो पैसे वाले थे वो घरों में रहे और जिनके पास बचत नही था, उन्हें अपने ही देश में ही प्रवासी संबोधन दे दिया गया। भारत अपने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में लगा तो है, लेकिन इसकी सफलताओं का खाका असफलताओं से बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है। हल्की चोट पड़ने पर भी राष्ट्रीयता में दरारें दिखाई पड़ती हैं। इस दौरान वर्चुअल मंच पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर और बीएचयू पूरा छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. सुशीला सिंह के प्रति भी आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed