फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU CHS Admission 2025 Schedule and admit card link of 9th and 11th entrance exam in CHS at BHU released

BHU CHS Admission: 9वीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड का लिंक जारी, पढ़ें- पूरी जानकारी

Tue, 06 May 2025 09:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 May 2025 09:21 AM IST
सार

BHU CHS Admission 2025: सीएचएस में 9वीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड का लिंक जारी हो गया है। 7 से 10 मई तक 11वीं की प्रवेश परीक्षा चलेगी। वहीं 11 मई को नौवीं की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
BHU CHS Admission 2025 Schedule and admit card link of 9th and 11th entrance exam in CHS at BHU released
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए नामांकन का शेड्यूल घोषित हो गया है। बीएचयू के स्टूडेंट पोर्टल पर एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिया गया है। इसका लिंक बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


11वीं की प्रवेश परीक्षा सात मई से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी। नौवीं की प्रवेश परीक्षा 11 मई को होगी। कक्षा 11 में कला विषय की प्रवेश परीक्षा 7 मई, कॉमर्स विषय की आठ मई और गणित की प्रवेश परीक्षा 10 मई को होगी। परीक्षा की टाइमिंग सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होगी। नौवीं से 11वीं तक की 370 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


प्रोविजनल आंसर की 19 मई को अपलोड होगी और 21-22 मई तक आपत्ति मांगी गई है। फाइनल आंसर-की 25 मई को जारी होगी। पांच जून को प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। 23 जून से 2 जुलाई तक काउंसिलिंग चलेगी। 23 जून को कक्षा 9 की काउंसिलिंग कराई जाएगी। सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में पेड सीट की काउंसिलिंग 2 जुलाई सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों का चालान कटवाएगा नगर निगम, यातायात पर पड़ रहा असर

सबसे ज्यादा गणित की सीटें
सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में कक्षा 9 में 100 सीटें हैं। कक्षा 11 में गणित विषय से 88, बायोलॉजी से 25, कला-कॉमर्स में 11 और 12 सीटों पर प्रवेश होगा। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9 में कुल 30 सीटें हैं। कक्षा 11 में गणित विषय की 17, बायोलॉजी की 16, कला की 45 और कॉमर्स की 25 सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें; यूपी में अनोखी शादी: गाजे- बाजे के साथ प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, परिजनों की रजामंदी से लिए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed